बस्ती। भाजपा का स्तर इतना गिर जाएगा, कि वह स्कूली बच्चों और नौजवानों को नशे की आग में झांकने वाले को सभासद मनोनीत करेगी और उन्हें टिकट देगी, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था, अगर हर्रेया के नौजवान स्मैक और गांजा के नशे का शिकार होकर बर्बाद हो रहे हैं, तो इसके लिए गांजा और स्मैक का कारोबार करने वालों को नहीं बल्कि जनता भाजपा के लालची किस्म के नेताओं को जिम्मेदार मान रही है। भाजपा जैसी पार्टी अगर गांजा और स्मैक का कारोबार करने वालों को नगर पंचायत हर्रैया के बोर्ड में भेजती है, तो स्कूली बच्चें तो बर्बाद होगें ही, इनका कैरियर बनने से पहले समाप्त जाएगा।। आगे चलकर यह बच्चे देश का भविष्य को सवांरने में नहीं बल्कि देश को बर्बाद करने में अपनी भूमिका निभाएगें। ऐसा भी नहीं कि पार्टी टिकट देते या मनोनीत करने समय सभासदों और प्रत्याशियों का इतिहास के बारे में जानकारी न ली हो, जानकारी सब थी। लेकिन अगर हुड़रा कुंवर के बाबू साहब जैसे गांजा और स्मैक तस्करों का पैरोकार रहेगें, तो सभासद भी मनोनीत होगे, और चुनाव भी जीतेगें। भाजपा के लोग ऐसे सभासदों को पार्टी निकालकर अपनी गलती भी नहीं सुधार रहे हैं, और न पार्टी की छवि ही बना रहे है। भाजपा वाले जब देश और समाज के दुष्मनों को पार्टी से नहीं निकाल सकते तो भिरघातियों को कैसे निकालेगें? फिर तो चाहें सीपी शुक्ल जैसा प्रत्याशी ही क्यों न हो, जिन्हें 1525 करोड़ का विकास करने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा। सवाल उठ रहा है, कि हर्रैया में क्या भाजपा गांजा और स्मैक तस्करो को आईडिएल बनाकर 2027 के चुनाव में जाएगी? याद रखिए भाजपा और उनके प्रत्याशियों को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा, वैसे ही हर्रैया में दो प्रत्याशियों की लड़ाई के चलते भाजपा का ग्राफ गिरता ही जा रहा है, और अगर कहीं चुनाव में गांजा और स्मैक तष्करों का मुद्वा गरमा गया, तो भाजपा को जीती हुई बाजी को हारना पड़ सकता है, पांसा पलट भी सकता है। अगर भाजपा ने चारों गांजा और स्मैक तस्करो को चुनाव से पहले निकाल बाहर का रास्ता नहीं दिखाया तो डैमेज को कंटोल करना न सिर्फ मुस्किल हो जाएगा, बल्कि कठिन भी हो जाएगा, इस लिए भाजपा वाले जागिए अभी भी समय है। मीडिया बार-बार भाजपा को चार दागी सभासदों के बारे में चेताती आ रही है। चेत गए तो ठीक नहीं तो हार की बदनामी का दंश झेलने के लिए तैयार रहें। भाजपा ने ऐसे-ऐसे सभासदों को मनोनीत और टिकट दिया, जो अनेकों बार गांजा और स्मैक की तकष्री में जेल जा चुके है। इनमें मनोनीत होने वालों में स्मैक तस्कर दीपक चौहान जिसके घर से अभी हाल ही में 40 किलों गांजा पुलिस ने बरामद किया, दूसरे गांजा तस्कर रवि कुमार उर्फ शनि गुप्त, तीसरे हैं, तस्करो का सरगना राम सहाय सोनकर की माता एवं वार्ड संख्या सात की सभासद लक्ष्मीना, इनके पति ने अब अपना इलाका बदलकर लालगंज और मुंडेरवा थाना क्षेत्र कर लिया है। इसी तरह दुर्गेश सोनकर ने भी हर्रैया छोड़कर अपना कारोबार थाना कलवारी क्षेत्र में समेट लिया है। चौथे हैं, गांजा तष्कर दुर्गेश सोनकर की पत्नी एवं वार्ड संख्या तीन की भाजपा सभासद मनीशा। जाहिर सी बात हैं, भाजपा ने गांजा तस्कर की माता और पत्नी का चेहरा तो देखकर टिकट तो दिया नहीं होगा, गांजा सरगना राम सहाय और दुर्गेश सोनकर का पोर्टफोलियों देखकर टिकट दिया होगा। इसका मतलब गांजा मष्करों की छवि को देखकर नहीं बल्कि उनके अवैध कमाई को देखकर दिया होगा। अगर छवि देखकर जैसा कि पार्टी कहती है, टिकट दिया होता तो दोनों गांजा तष्करों की माता और पत्नी को टिकट नहीं देते, लेकिन ऐसा लगता है, कि प्रत्याशी का चयन छवि देखकर नहीं बल्कि पैसा देख और लेकर किया होगा। जब कोई पार्टी ऐसे लोगों को मनोनीत और टिकट देगी तो सवाल तो उठेगा ही। अगर आज बस्ती के संगठन पर इसे लेकर सवाल उठ रहा है, तो कोई गलत नहीं है। टिकट देने तक तो ठीक था, लेकिन मनोनीत करवाना जनता ठीक नहीं मान रही है। पूरे प्रदेश में हर्रैया जैसा नगर पंचायत नहीं होगा, जहां पर एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-चार गांजातस्कर सभासद हो।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 Nov, 08:12 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment