बस्ती। असल में जिस जमीन को नेताजी ने जितेंद्र, संजय और राजीव से गाटा संख्या 103 का 86 बिस्वा जमीन खरीदा, वह जमीन बंबा प्रसाद की है, और जिनकी मृत्यु के उपरांत जमीन उनके तीन पुत्रों सुरेश, राजेश और धमेंद्र के नाम 1994 से 2016 तक थी। अचानक यह जमीन ऐ विवादित निर्णय के चलते जितेंद्र, संजय और राजीव के नाम हो गई, जब यह लोग जमीन पर कब्जा करने और खेती करने गए तो इसकी जानकारी गांव वालों ने मुंबई में रह रहे बंबा प्रसाद के तीनों पुत्रों को दिया। भागे-भागे मुंबई से गांव पहुंचे। चूंकि तीनों भाईयों को गांव की सारी प्रापर्टी को बेचना था, इस लिए तीनों भाईयों ने सर्वेश वर्मा के नाम एग्रीमेंट कर दिया, और मुकदमें की पैरपी करने के लिए सर्वेश वर्मा के नाम वावर आफ एटारनी दे दिया, खासबात यह है, कि एग्रीमेंट और पावर आफ एटारनी पर दीपक चौहान का नाम गवाह के रुप में दर्ज है। ही नेताजी के लिए फंास बन गया। सर्वेश वर्मा भी एक प्रापर्टी डीलर है, और यह भी प्रापर्टी खरीदना चाहते है। यह एग्रीमेंट और पावर आफ एटारनी तीन बार में 2021 से 23 के बीच हुआ। इन्होंने तीनों भाईयों के नाम का खानकला गांव में मकान भी खरीदा। यही कारण है, कि जब भी मुकदमें की तारीख पड़ती तो सर्वेश वर्मा और दीपक चौहान एक ही कार से जाते और आते, अकेले कोई नहीं जाता। 2016 में सीओ हर्रैया का एक विवादित आदेश के तहत तारीख फैसला 28 जनवरी 86 का चढ़ता है। ध्यान देने वाली बात यह है, कि सीओ साहब 20 साल के पहले आदेश पर फैसला सुनाते है। इसी आदेश के तहत सुरेश, राजेंश और धमेंद्र पुत्रगण बंबा प्रसाद के स्थान पर जितेंद्र, संजय और राजीव के नाम खतौनी में चढ़ गया। सात गाटा चढ़ा। इस आदेष के खिलाफ एसओसी अयोध्या के यहां अपील दर्ज हुई, 12 दिसंबर 23 को एसओसी ने सीओ के आदेश को पलटते हुए जितेंद्र, संजय और राजीव पुत्रगण के स्थान पर सुरेश, राजेंश और धमेंद्र पुत्रगण बंबा प्रसाद का नाम चढ़ाने का आदेश हुआ। आदेश में सीओ रुदौली को दोनों पक्षों को सुनने का आदेश जारी किया। सीओ साहब ने दोनों पक्षों को सुना और सुरेश, राजेंश और धमेंद्र पुत्रगण बंबा प्रसाद के पक्ष में फैसला सुनाया। इस तरह लगभग 100 बिस्वा जमीन फिर तीनों भाईयों के नाम आ गई। इस आदेश के खिलाफ चाचा के लड़कों ने 24 अप्रैल 26 को एसओसी अयोध्या के पास गए, जहां इन्हें 18 मई 26 स्टे मिल गया। स्टे देते हुए त्वरित बहस में लगा भी दिया। तभी से बहस में लगी हुई, बहस भी पूरी हो चुकी है, और आदेश सुरक्षित कर दिया गया, लेकिन जब विपक्ष को लगा कि यहां भी उनकी जीत नहीं होगी तो मामले को आयुक्त चकबंदी के यहां जाने के लिए टीए डाल दिया। इस तरह सुरेश, राजेंश और धमेंद्र पुत्रगण बंबा प्रसाद एसओसी अयोध्या के यहां से 12 दिसंबर 23 को जीते और 24 अप्रैल 26 को सीओ रुदौली न्यायालय से जीते। देखा जाए तो लगातार जीत न्याय की ही रही है। चार अगस्त 23 को नेताजी ने जमीन खरीदी और 12 दिसंबर 23 को जिन लोगों से नेताजी ने जमीन खरीदी उनका नाम खतौनी से हटाने का निर्देष दिया। अभी नेताजी की जमीन मुकदमें में फंसी हुई है। बता दें कि सुरेश, राजेंश और धमेंद्र अब जिंदा नहीं, जमीन इनके वारिश के नाम है। लेकिन सारा देखभाल सर्वेश वर्मा और दीपक चौहान कर रहे है। नेताजी की लगभग 12 करोड़ की जमीन मुकदमें में फंसी हुई है। हालांकि नेताजी ने जमीन को एक करोड़ 70 लाख में खरीदा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 Nov, 08:07 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment