बस्ती। सवाल उठ रहा है, कि क्यों ‘हुड़रा कुंवर, ‘भैरोपुर’, अटेवा ‘पूरे’ अवथी के ‘बाबू’ साहब ‘गांजा’ के कारोबार से कमाई गई दौलत से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाह रहें हैं? क्यों अपने पुरखों की इज्जत को नीलाम कर रहे है? क्यों काला धंधा करके अपने पुरखों की आत्मा को तकलीफ पहुंचा रहे है? यकीन मानिए, शुभम सिंह और आदर्श सिंह के पुरखों ने कभी यह नहीं सोचा होगा कि यह लोग स्वर्ग में भी उन्हें चैन से जीने नहीं देगें। रही बात हुड़रा कुंवर के बाबू साहब की तो अगर यह पष्चाताप भी करना चाहें तो नहीं कर पाएगें। समाज इन्हें कभी माफ नहीं करेगा। क्यों कि आज अगर हर्रैया में गांजा और स्मैक का कारोबार फलफूल रहा है, और स्कूली बच्चे नशे के आदी हो रहे है, तो इन्हीं के कारण हो रहे हैं, इन्हीं के कारण ही नगर पंचायत हर्रैया में चार गांजा तस्कर सभासद बने बैठे है। अगर अटेवापुर अवथी के बाबू साहब आदर्श सिंह 25 हजार का जूता और सात हजार का चप्पल पहनेगें, और उनके दरवाजे पर चार-पांच लक्जरी गाड़ी खड़ी रहेगी और करोड़ों का मकान बनवाएगें तो सवाल तो उठेगा हीं, अगर इस तरह का शोक करोड़ों का कारोबार करने वाले को रहे तो कोई सवाल नहीं करेगा, लेकिन अगर किसी के पास कोई वैध कारोबार न हो और वह किसी राजकुमार की तरह शोक रखेगें तो लोग कमाई का जरिया तो पूछेंगे ही। एक 25-26 साल के लड़के के पास अगर इतनी दौलत आ जाए तो चर्चा तो होगी ही। कहा जाता है, कि जेल जाने से एक सप्ताह पहले इन्होंने मकान के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सरिया का 15 लाख एक बिल्डिगं मैटेरिएल के पास जमा किया। इनकी शान शोकत को देख गांव और उसके आसपास के लड़के भी गांजा का कारोबार करके, इनके जैसा अमीर बनने के रास्ते पर चल पड़े है। एक तरह से यह और पैकोलिया थाना के भैरोपुर के शुभम सिंह एक ही रास्ते पर चल पड़े, जिस पर चलकर यह लोग जेल की हवा खा रहे है। अब तो इन लोगों की तुलना लालगंज थाना के ग्राम तेनुआ के सूदखोर बाबू साहबों से होने लगी हैं, और कहा जाने लगा कि क्या बाबू साहबों की यही पहचान है। मंहगी गाड़ियों में चलना और महंगें-महगें कपड़ा और जूता पहनना उन्हीं लोगों को शोभा देता है, जिन्होंने अपनी मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाया। जो इज्जत और सम्मान इन्हें मिल जाएगा, वह इज्जत और सम्मान न तो भौरोंपुर के, न तो हुडरा कुंवर और न अटेवापूरे अवधी के बाबू साहबों को मिल सकता है। आज भी समाज उन बाबू साहबों को इज्जत की निगाह से न सिर्फ देखता है, बल्कि सम्मान भी करता जो समाज की बुराईयों से लड़ रहे है। सूदखोरी और गांजा के कारोबार में जिस तरह ग्रामीण क्षेत्र के बाबू साहब अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं, अगर यही पहचान बनी रहे तो अधिकांश बाबू साहब जेल के भीतर नजर आते दिखाई देगें। एक भ्रष्ट बाबू साहब को लोग उस नजर से नहीं देखते जिस नजर से गांजा तस्कर और सूदखोर को देखते है। अगर बाबू साहब, बाबू साहबों जैसा काम नहीं करेगें तो उन्हें जेल तो जाना ही पड़ेगा, ऐसा पैसा किस काम का जो जेल पहुंचा दें। अगर किसी बाबू साहब के परिवार का कोई व्यक्ति गांजा तष्करी और सूदखोरी में जेल जाता है, तो उसके बदनामी के चिंटें पूरे परिवार पर पड़ता है। लड़के और लड़कों की शादियां तक प्रभावित हो जाती है। जेल में भी गांजा और सूदखोर बाबू साहबों का कोई सम्मान नहीं होता। कैदी तक सलाम नहीं करते, जेलर की तो बात ही भूल जाइए। कहना गलत नहीं होगा, जिन बाबू साहबों के पुरखों ने इज्जत बनाया था, उसे आज के बाबू साहब कहे जाने वाले नौजवान मिटटी में मिला रहे है। जिन औलादों को पुरखों के मान और सम्मान की इज्जत बरकरार रखनी चाहिए, आज उसे पूरे समाज उनकी इज्जत को नीलाम कर रहे है। बाबू साहब गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करते हुए अच्छे लगते हैं, गांजा तस्करी और सूदखोरी में शामिल होकर गरीबों का खून चूसने में अच्छे नहीं लगते।
- Loading weather...
- |
- Last Update 13 Nov, 08:07 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment