बस्ती। कोई भी सत्ताधारी नेता यह बर्दास्त नहीं कर सकता कि कोई गांजा तस्कर उसे चुनौती दें, अगर किसी ने चुनौती देने की हिम्मत की तो उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। गांजा तस्कर दीपक चौहान को भी नेताजी के कोपभाजन का शिकार होना पड़ेगा। इसकी पहली झलक यह सात नवंबर 26 को देख भी चुके है। जब इनके घर से पुलिस ने 40 किलो गांजा बरामद किया। गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई हुई। पुलिस अगर इसे अपनी उपलब्धि मानती है, तो उसकी मर्जी, लेकिन सच तो यही है, कि अगर दीपक चौहान, नेताजी के करोड़ों के 86 बिस्वा जमीन के मामले में टांग न हटाते और सर्वेश वर्मा का साथ न देते तो घर से गांजा भी बरामद न होता। विरोधी का साथ देकर जो हिमाकत दीपक चौहान ने किया वह बहुत कम लोग कर पाते हैं, एक तरह से इन्होंने नेताजी को खुले आम चुनौती दे डाली। नेताजी का पारा उस समय सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब दीपक चौहान ने स्टांप चोरी के मामले में नेताजी पर 12 लाख का जुर्माना लगवा दिया। हालांकि नेताजी ने दीपक चौहान को बहुत समझया और दबाव भी बनाया, कि स्टांप चोरी की आपत्ति को उठा ले, लेकिन नहीं माना। सर्वेश वर्मा और दीपक से जमीन के मामले में सुलह समझौता करने का प्रयास भी नेताजी की ओर से हुआ, लेकिन नेताजी इसमें भी सफल नहीं हुए। गांजा बरामदगी के मामले में दीपक चौहान की पत्नी चांदनी देवी ने एसपी को पत्र लिखकर नेताजी और एसओ हर्रैया की पोल खोलकर रख दी है। कहा कि नेताजी ने उसके निर्माणधीन घर पर पति को फंसाने के लिए एक साजिश के तहत 40 किलो गांजा रखवाया, ताकि पति को नेताजी की बात मानने के लिए विवश होना पड़े, इसी बहाने सबक सीखाने का भी प्रयास किया गया। अगर चांदनी देची की बातों में जरा सा भी सच्चाई हैं, तो यह सच्चाई बहुत ही घिनौना है। पत्नी का कहना है, कि उसके पति ने जब नेताजी की बात मानने से इंकार कर दिया तो नेताजी ने एसओ हर्रैया के साथ मिलकर गांजा की फर्जी बरामदगी दिखा दिया, कहा कि अगर उसके पति इस मामले में दोषी होते तो पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करती, क्यों अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया, और वह दो अज्ञात कौन है, जिसे पुलिस गांजा का बोरा रखते हुए देखा। कहा कि अगर मेरे पति 86 बिस्वा जमीन के मामले में चल रहें मुकदमें की पैरवी सर्वेश वर्मा के साथ न जाते और स्टांप चोरी की आपत्ति को डठा लेते तो नेताजी नाराज न होते। सवाल उठ रहा है,

क्या कोई पुलिस और नेताजी मिलकर इस तरह के कथित फर्जी बरामदगी भी करवा सकते है।

मीडिया में खबर आने के बाद भाजपा के मनोनीत हर्रैया नगर पंचायत के सभासद दीपक चौहान की पत्नी चांदनी देवी ने मोबाइल नंबर 8188937936 के जरिए बताया कि छावनी के ग्राम नलिहापुर एनएच के किनारे नेताजी ने तुलसी ग्रीन इंफ्रास्टकचर प्रा. लि. के नाम से गाटा संख्या 103 का 86 बिस्वा जमीन खरीदा। नेताजी ने यह जमीन जो 1994 से 2016 तक बंबा प्रसाद की मृत्यु के बाद उनके तीन लड़के सुरेश, राजेश और धमेंद्र के नाम खतौनी पर बतौर वारिश से नहीं खरीदा, बल्कि इन्होंने यह जमीन चाचा प्रेमनरायन तीनों पुत्र जितेंद्र, संजय और राजीव से खरीदा। नेताजी ने जमीन खरीदकर कोई गलती नहीं किया, इन्होंने उसी व्यक्ति से जमीन खरीदी जिस व्यक्ति का नाम खतौनी में था, जमीन बेचने वालों से गलती यह हो गई, कि उन्होंने जमीन बेचने का परमिशन चकबंदी न्यायालय से नहीं लिया, और नियमानुसार चकंबदी के दौरान अगर जमीन बेची जाती है, तो उसका परमिशन उस चकबंदी न्यायालय से लेने का प्राविधान हैं, जहां विवाद लंबित है। चार अगस्त 23 को जमीन बेचा गया, और तहसील हर्रैया से एनएटी सदर के न्यायालय से खारिज दाखिल भी हो गया। जमीन खरीदने के बाद दीपक चौहान ने स्टांप चोरी का वाद एडीएम न्यायालय में दाखिल कर दिया, जिस पर नेताजी के उपर 12 लाख का जुर्माना लग गया। सबसे अधिक चौकाने वाली बात यह है, कि 28 जनवरी 96 का आदेश 20 साल बाद यानि 2016 में चाचा के लड़कों के नाम चढ़ा, और जिस दिन आदेश हुआ, उस दिन इतवार था, और कार्यालय बंद था।