दस दिवसीय गंगा मेला के शुरू होने पांच दिन श्रद्धालु पहुंचे डाला पड़ाव
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: महाभारत कालीन गंगा स्नान मेला में पांडवों ने एक पखवाड़ा पड़ाव डालकर अपने दिवंगतों की आत्म शांति के लिए गंगा स्नान कर हवन,पूजा, गंगा आरती,के साथ दीपदान किया था। गंगा स्नान मेला दस दिवसीय की तिथि घोषित कर पुलिस प्रशासन बेहतर व्यवस्था में जुटा है। पांच दिन पहले ही श्रद्धालु गंगा मैया के जयकारे लगाते हुए मेला स्थल में पहुंच रहे है। हालांकि जिला प्रशासन ने गंगा स्नान मेला दस दिवसीय करते हुए 17 से 27 नवंबर तक की मेला व्यवस्था बेहतर बनाने में जुटा हुआ है।
आयेंगे योगी महाराज,नहीं बना गंगा पुल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा स्नान मेला में आयेंगे। गंगा मेला में लाखों किसान आते है। किसान के गन्ने का बकाया नहीं मिल पाया। सिंभावली चीनी मिल दिवालिया घोषित हो गई जो बिकाऊ है। सीएम का घोषित गंगा पुल,घाट भी नहीं बन पाया है। गंगा किनारे किसानों की फसल बर्बाद होती है। मुख्यमंत्री ने गंगा मेला में आकर गंगा पुल बनाए जाने की घोषणा परवान नहीं चढ़ पाई।
0 Comment