सड़क का चौड़ीकरण कर  हापुड़ से मेरठ जनपद की सीमा को मिलाया जाएगा

प्राचीन गंगा मेला में श्रद्धालुओं का होता है आवागमन 

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: में मेरठ रोड से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में सड़क का चौड़ीकरण कर मेरठ की सीमा में मिलाया जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य अधर में अटका हुआ है। सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया जिससे धूल उड़ती है तो आबादी को भारी परेशानी होती है। सड़क किनारे की फसलों को भी धूल से नुकसान हो रहा है। प्राचीन गढ़ गंगा मेला में श्रद्धालु जाम से बचने के लिए इस सड़क से आयेंगे जाएंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में गढ़ मेरठ रोड से शाहपुर,अब्दुल्लापुर,नयागांव भगवंत, मिश्रीपुर से मेरठ की सीमा से मिलाए जाने का कार्य शुरू किया गया। अदुल्लापुर से नयागांव तथा नयागांव से भगवंत पुर मिश्रीपुर तक सड़क तोड़कर पत्थर डाल दिया गया है। जबकि नयागांव में सीसी रोड के साथ दोनों ओर नाली बनाए जाने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। बतादें कि प्राचीन गंगा स्नान मेला में इस रोड से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा तथा गढ़ नगर में जाम से बचने और बचाने के लिए संपर्क मार्गो की मरम्मत की जा रही है। 

सिस्टम निर्माण कार्य मनमानी से करते है
गढ़ मेरठ रोड पिछले कई साल से गड्ढों के बीच रही जिसमें कई लोगों की मौत हो गई। जिला अधिकारी कविता मीणा की सख्ती के चलते विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की नाराजगी पर सड़क का निर्माण कराया गया मगर तीन दिन में सड़क उखड़ने लगी है।   तथा मेरठ रोड से दो सौ मीटर से ज्यादा सड़क छोड़ दी गई। नागरिकों ने आरोप लगाया कि सड़क में घटिया सामग्री के चलते फिर सड़क में गड्ढों की मार झेलनी पड़ेगी। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिस्टम
कितनी जिम्मेदारी से कार्य कर रहा है।

अधिकारी का कथन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में निर्माणाधीन सड़क किस किस स्थान पर रुकी हुई निर्माण कार्य तेजी से कराया जाएगा।
कविता मीणा
जिला अधिकारी हापुड़