गंगा जमुना के बीच तराई क्षेत्र में भी जहरीले प्रदूषण ने फैलाई चादर
पेड़ों का अंधाधुंध कटान,कारखानों का जहरीला अवशेष, समाज को कर रहा दूषित
मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा हुए जहरीले, सिस्टम बना गांधी के तीन बंदर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: सिस्टम और जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते एक के बाद एक गंभीर समस्या बनकर सामने आ रही है जो एक बड़ा प्रश्न बनकर उभर रहा है। युवाओं की बेरोजगारी,महंगाई,शिक्षा, चिकित्सा समस्या बनकर सामने आने पर सड़क पर आने को मजबूर हुए वहीं प्रदूषण के लगातार बढ़ने पर जहरीली चादर फैलाकर गंभीर समस्या बनकर सोचने को मजबूर कर दिया। प्रदूषण में सास लेने दिक्कत हो रही है। जिम्मेदारों की दिलाई से सिस्टम गांधी के तीन बंदर बनकर मनमानी कर रहे है शायद इन्हें देश और जनता की कतई चिंता और सरोकार नहीं है। पेड़ों के अंधाधुंध कटान ने वन विभाग की पोल खोलकर जनता के सामने ल दी हैं। सड़कों के जाल बिछाकर टोल वसूली किए जाने के बाद भी पेड़ नहीं लगाए गए। पर्यावरण दिवस पर हर साल पौधारोपण किए जाने पर मोटी धनराशि खर्च की जाती है पौधारोपण फाइलों में सिमट कर रह जाता है लगाए पौधों का सर्वे नहीं कराए जाने पर पौधारोपण घपला बनने के बाबजूद कोई देखने पूछने के लिए तैयार नहीं है। जनपद हापुड़ में सिस्टम के विभागवार पौधारोपण के दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जाता है मगर धरातल पर पेड़ नजर नहीं आ रहे है। त्यौहार भी प्रदूषण को बढ़ावा दे रहे है। दीपावली पर्व पर धूल तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन के जलाए जाने से वायु प्रदूषण के साथ जहरीले धुएं में सास लेना मुश्किल हो गया। जानकार ने बताया कि हापुड़ में 300 से ऊपर रहने पर काफी परेशानी हुई है।
जल भी समस्या बन रहा
भूगर्भीय जल स्तर भी लगातार गिर रहा है। जनपद हापुड़ के तीन ब्लॉक डार्क जॉन में दर्ज है। जनपद के गावों में जल संचय करने वाले तालाब लगभग लुप्त हो गए। राजस्व विभाग और विकास विभाग एक दूसरे पर टरका कर अनदेखी करते रहे है।
लाखों की लागत से बनाए अमृत सरोवर हुए वीरान
गांवों में जल संचय करने वाले तालाबों और अवैध कब्जे कर इमारत बना ली गई जिससे तालाब सिकुड़कर छोटे हो गए उस बिल्कुल लुप्त हो गए। सरकार ने समस्या का समाधान करने के लिए गावों में लाखों की लागत लगाकर अमृत सरोवर बनवाए जो बिना देखरेख के वीरान होकर कचरे से भरे है।
मुख्यमंत्री के दावे बेअसर
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के दस साल के काल खंड में दबंग अपनी मनमानी करने में पीछे नहीं रहे। सरकारी जमीन, तालाबों पर दबंगों ने कब्जे कर धनवान बन गए।
0 Comment