बस्ती। अन्य नगर पंचायत और नगर पालिका में लाखों खर्च कर बच्चों के लिए पार्क बनवाया जाता हैं, लेकिन नगर पंचायत भानपुर में 20 लाख खर्च करके ‘ओपेन बार’ बनाया गया। यह प्रदेश का पहला ऐसा ‘ओपेन बार’ होगा, जहां पर लोग खुले आम झूले पर बैठकर षराब का मजा लेते है। यह ‘ओपेन बार’ नगर पंचायत भानपुर के नौगढ़वा अमिलहवा में बनाया गया। रखरखाव के अभाव में गांव और उसके आसपास के आवारा लड़के जब जी चाहा चले आए और बैठकर दारु पीने लगे, कोई दारु पीता तो कोई गांजा पीता। पीते सभी है। दारु के लिए जब पैसा नहीं मिलता तो रेलिगं तोड़कर बेच देते हैं, लोहा निकालकर बेच देते है।, इंटरलाकिगं तक उखाड़कर बेच देते हैं, हैंडपंप का पार्ट खोलकर बेच देते है। अगर कुछ नहीं पाते तो बिजली बोर्ड में लगा हुआ स्वीच निकालकर बेच देते है। यह बार/पार्क नगर उदय योजना के तहत दो साल पहले बना। मरम्मत करते-करते ठेकेदार परेशान हो चुका है, और अब तो वह भी बार/पार्क की ओर नहीं देखता। जाहिर सी बात हैं, कि अगर किसी योजना का देखभाल नहीं होगा तो उसकी हालत नौगढ़वा अमिलहवा पार्क/बार जैसी होगी। पार्क इस लिए बनाए जाते हैं, ताकि गांव के लोग और उनके बच्चे इन्जवाय कर सके, लेकिन यहा पर इंजवाय करने को कौन कहे दारु पी रहे हैं, और जब पैसा नहीं मिलता तो पार्क में लगे सामानों को बेच देते है। गांव वाले जिनकी जिम्मेदारी पार्क की रखवाली करने की है, वही और उनके नालायक बच्चे पार्क को बर्बाद कर रहे है। इस पार्क को देखकर कोई नहीं कह सकता कि यह पार्क हैं, बल्कि ‘बार’ कहेगा। सरकारी धन की बर्बादी देखना हो तो नौगढ़वा के अमिलहवा बार/पार्क में आ जाइए, आप लोगों को यहां पर बंटी बबली का टेटरापैक मिलेगा, बीयर की बोतले मिलेगी। नगर पंचायत के जिम्मेदारों को भी इतनी फंुर्सत नहीं कि वह पार्क को देख ले, इन्हें तो सिर्फ और सिर्फ कमीशन से मतलब। कमीशन का नतीजा है, कि ‘पार्क’ से ‘बार’ हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ‘पार्क’ बनाने का मतलब ‘बार’ बनाने जैसा होता।