बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कोलकाता, दार्जिलिंग, और अन्य जिलों में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता 5.5 से 5.7 मापी गई है। इसका केंद्र बांग्लादेश के खुलना-सतखीरा में था। झटके पश्चिम बंगाल के अलावा त्रिपुरा में भी महसूस किए गए हैं 

भूकंप के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतें हिल गईं, लेकिन अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। बांग्लादेश में तीन लोगों की मौत हुई है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से 9.8 किलोमीटर नीचे था