हापुड़ न्यूज़ 
 
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी में मंदिर कि पेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपए ले उड़े चोर!

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलोनी में मंदिर से दान पात्र की नगदी चोरी

हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के कस्बा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सलोनी में अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली। पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक की टीम मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़ जिले में गढ़मुक्तेश्वर तहसील के कस्बा बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र से चोरी की एक घटना सामने आई है, जहां चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए दान पात्र से हजारों रुपये की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार यह मामला बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी का बतायाजारहाहैबताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुस गए और वहां रखे दान पात्र को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए।सुबह जब ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो दान पात्र टूटा हुआ मिला और नगदी गायब देखकर हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर  मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक की पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज मलिक का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट