गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ स्थित डा० राम मनोहर लोहिया स्मारक इण्टर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा-2026 की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकल-विहीन और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस परीक्षा केन्द्र में डा0 राम मनोहर लोहिया  स्मारक इंटर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर , शिव भदस्याना हापुड़ , शंकर इंटर कॉलेज खड़कपुर झडीना, बाबा रामदास उदय सेन इंटर कॉलेज बक्सर, महाराजा अग्रसेन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज बृजघाट , वी डी के   पब्लिक स्कूल झडीना का परीक्षा केंद्र डा० राम मनोहर लोहिया स्मारक इण्टर कॉलेज में पड़ा जिसमे हाईस्कूल के 493 तथा इण्टरमीडिएट के 132 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

विद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्देशित किया है कि वे परीक्षा प्रारम्भ होने से कम से कम 45 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि समय पर जांच प्रक्रिया पूर्ण की जा सके। किसी भी प्रकार की डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन अपना प्रवेश पत्र और पंजीकरण कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार शुक्ला ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बैठने, सुरक्षा और अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे परीक्षा सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।