बस्ती। ऐसी न्याय व्यवस्था को बदलने की आवष्कता है, जिसमें तीसरी पीढ़ी को यानि 70 साल बाद न्याय मिलता होे, सवाल उठ रहा है, कि क्या इसी को अदालतों का न्याय कहते हैं, जिसे पाने के लिए तीसरी पीढ़ी को इंतजार करना पड़ें, ऐसा न्याय मिलने का क्या लाभ जिसे पाने के लिए दो पीढ़ियां समाप्त हो जाए। न्यायिक प्रक्रिया की खामियों का खामियाजा किस तरह भुगतना पड़ता है, अगर इसका सच देखना हो तो वह तुलस्यान व़स्त्रालय के एमडी पवन तुलस्यान और उनके बड़े भाई राम गोपाल के रुप में देखा जा सकता है। इनकी तीन पीढ़ी को 70 साल में किराए के रुप में मिला मात्र 27 हजार और मुकदमें में खर्च्र हुआ लाखों रुपया, इन 70 सालों में यह और इनकी दो पीढ़ी को जिस मानसिक पीड़ा और आर्थिक तंगी की स्थिति से गुजरना पड़ा, यह पवन तुलस्यान के बाबा विष्वनाथ प्रसाद और पिता विशम्भर नाथ ही जानते होगें, आज बाबा और पिता की आत्मा को इस लिए शांति मिली होगी, क्योंकि जिस लड़ाई को वे लोग नहीं जीत पाए उसे उनका पोता/बेटा पवन तुलस्यान/राम गोपाल ने जीतकर दिखा दिया। पवन तुलस्यान/राम गोपाल को भारत सरकार से जीतना इतना आसान नहीं था, सवाल यह भी उठ रहा है, कि जब सरकारी कंपनियां ही जमीन की बेईमानी करने लगेगी तो अगर किसी भूमाफिया ने बेईमानी कर लिया तो कौन सा बुरा किया। देखा जाए तो सरकार भी अन्य भूमाफिया की तरह ही है। जिस तरह 70 साल की लड़ाई के बाद हाईकोर्ट ने एचपी कंपनी के कब्जे वाली 10 हजार फिट जमीन को खाली करने का आदेश दिया, उसे इतिहास में लिखा जाएगा। भले ही 70 साल पहले सीतापुर आखं अस्पताल के सामने की जमीन की लागत हजारों में रही हो, लेकिन आज उसकी कीमत लगभग 10 करोड़ होगी। अगर यह जमीन किसी भूमाफिया ने कब्जा किया होता या फिर लीज का उल्लघंन किया होता तो पहली पीढ़ी में ही खाली हो गया होता, चूंकि इस जमीन को भारत सरकार की कंपनी एचपी ने कब्जा किया, इस लिए 70 साल लग गए। कानून के लचीलेपन का अगर नाजायज फायदा उठाना देखना चाहते हैं, तो पांडेयजी के नाम से प्रचलित पेटोल पंप को देख सकते है। यह जीत पवन तुलस्यान के खानदान की नहीं बल्कि यह भारत सरकार की सबसे बड़ी हार है। बस्ती के लोगों ने देखा कि किस तरह भारत सरकार की कंपनी एचपी ने सरकार के होने का लाभ उठाया, और जो जमीन दूसरे की थी, उस पर कब्जा किया। यह फैसला उन जमीन के मालिकों के लिए एक सबक हैं, जो सरकार पर भरोसा करके उन्हें मामूली रकम पर लीज पर दे देतें है। सवाल अब तो यह भी उठ रहा है, कि कैसे कोई जमीन या मकान मालिक किराए/लीज पर मकान या जमीन दें। अगर किसी का इरादा सरकार को जमीन/मकान लीज पर देने का हो, तो त्वरित इरादा बदल दीजिए, नहीं तो हो सकता है, कि आप को भी 70 साल तक लड़ाई लड़नी पड़े। मत करना सरकारी संस्थाओं पर भरोसा। नीयत सिर्फ आम आदमी की ही खराब नहीं होती, सरकार की भी खराब होती है, अगर खराब न होती तो लीज का मियाद समाप्त होने के बाद बिना किसी नियम कानून और जमीन के मालिक की सहमति के लीज का मियाद मनमाने तरीके से न बढ़ा देते, इसे कहते हैं, पावर का दुरुपयोग करना। सरकार ने जिस तरह न्यायपालिका का मजाक उड़ाया, उससे सरकार की ही किरकीरी हो रही है। न्याय पालिका की न्यायिक प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब हम आप को बताते हैं, कि किस तरह सरकारी कंपनी एचपी ने पवन तुलस्यान और राम गोपाल के बाबा विष्वनाथ प्रसाद और पिता विशम्भर नाथ को धोखा दिया। बाबा ने 70 साल पहले यानि 1956 में एचपी कंपनी को अपनी जमीन को मात्र 75 रुपया महीना पर 1986 तक लीज पर दिया, लीज जब 1986 को समाप्त हुआ तो किसी कानून का हवाला देते हुए खुद लीज को 10 साल के लिए और बढ़ा दिया। पहली जनवरी 1987 को एचपी के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर हुआ। जिले से इलाहाबाद होईकोर्ट तक मुकदमा जाने में 40 साल लग गए, लेकिन निर्णय नहीं हुआ। इस बीच मुकदमेबाजी में पीड़ित परिवार को असहनीय मानसिक पीड़ा सहनी पड़ी, अब जरा अंदाजा लगाइए, कि सही होते हुए भी तुलस्यान परिवार को परेशानी उठानी पड़ी। 17 नवंबर 26 को हाईकोर्ट के फैसले ने तुलस्यान परिवार को एक ऐसी खुषी मिली, जिसे पाने की उम्मीद लिए बाबा और पिता उुनिया ये चले गए। जो परिवार पिछले 40 साल से मुकदमा लड़ रहा हो, अगर उसे जीत मिलती है, तो जीत और फैसला दोंनों को एतिहासिक माना जाएगा। इस फैसले के बाद जमीन पर किसी अन्य का दावा स्वतः समाप्त हो जाता है। कहा जा रहा है, कि यह कौन सा ऐसा कानून हैं, जो हाईकोर्ट के निर्णय के बाद भी स्थानीय अदालत में लड़ना पड़े।
0 Comment