बीएसए बंद कीजिए वसूली, नहीं तो हो जाएगें निलंबित
दो विकलांग शिक्षक भी अनशन पर बैठे

बस्ती। 15 सौ शिक्षकों की पदोन्नति के नाम पर प्रति षिक्षक 50 हजार लेने की तैयारी की खबरें आ रही है। इस तरह बीएसए जाते-जाते लगभग सात करोड़ लेकर जाना चाहते हैं, जो अब तक का रिेकार्ड होगा। इसका खुलासा अनेक शिक्षकों ने किया, पदोन्नति न करने का ठीकरा डीएम और सीडीओ पर फोड़ने की जानकारी देते हुए बीएसए ने ज्ञापन लेने समय नेताओं को जानकारी दिया कि डीएम और सीडीओ नहीं चाहते कि पदोन्नति हो, अब सवाल उठ रहा है, कि डीएम और सीडीओ क्यों पदोन्नति को रोकेगें, इन्हें क्या लाभ? बीएसए के लाभ को तो समझ जा सकता है, लेकिन डीएम और सीडीओ का नहीं, अक्सर देखा जाता है, कि अधिकाशं अधिकारी अपने बचाव के लिए डीएम और सीडीओ का नाम ले लेते है। ताकि उनकी मंशा पूरी हो सके। डीएम और सीडीओ के नाम मलाई काटने वाले अधिकारियों की जिले में कोई कमी नहीं हैं, इसका खुलासा स्वास्थ्य विभाग में अनेक बार हो भी चुका है। वैसे शिक्षक नेताओं ने बीएसए को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वसूली किया तो वीके वर्मा की तरह निलंबित होने के लिए तैयार रहिए।  काउंसलिंग का आदेश जारी करने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिक्षकों का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे शिक्षकों ने साफ कहा कि जब तक पदोन्नति का आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक अनशन किसी भी कीमत पर समाप्त नहीं होगा। इसी कड़ी में बीएसए को ज्ञापन देकर काउंसलिंग आदेश जारी करने की मांग किया गया। अनशन के दूसरे दिन अनशन पर बैठे आनंद शुक्ला, किरन देवी, राममोहन उपाध्याय, अखिलेश चौधरी, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी’ को जिला पदाधिकारियों ने माला पहनाकर अनशन शुरू कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। दो विकलांग शिक्षक भी अनशन पर बैठे। संघ जिला अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ला ने कहा कि काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति कराने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जानबूझकर आदेश को लटकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंसलिंग से पदोन्नति न कराकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी करोड़ों रुपये की वसूली करने की फिराक में हैं। उन्होने चेतावनी दी कि किसी भी तरह की वसूली नहीं होने दी जाएगी। पदोन्नति सिर्फ और सिर्फ काउंसलिंग के माध्यम से ही होगी। कहा कि ब्लाकों में जो वरिष्ठता सूची काउंसलिंग के नाम पर भेजी गयी थी उस पर नाम के सामने शिक्षकों से सादा हस्ताक्षर करा लिया गया। उसी को जनपद स्तर की काउंसलिंग मानकर पदोन्नित आदेश जारी करने का षड़यंत्र विभागीय स्तर पर किया जा रहा है। पहले काउंसलिंग कराकर शिक्षकों को पदोन्नति देने का आश्वासन दिया गया था, बाद में बीएसए के द्वारा शिक्षकों को धोखा दिया गया। अब शिक्षक किसी भी आश्वासन पर भरोसा करने वाले नहीं हैं। जब तक लिखित आदेश जारी नहीं हो जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। उन्होने कहा कि सोमवार से अनशन के साथ ही दोपहर बाद जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जायेगा।
यह जानकारी देते हुये संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल ने बताया कि बीएसए कार्यालय पर जारी अनशन को अभय सिंह यादव, शुक्ला, शैल शुक्ल,  अभिषेक उपाध्याय, प्रदीप कुमार मिश्रा, मोहम्मद याकूब, अरविंद कुमार, कृष्ण बिहारी पांडे, रजनीश मिश्रा, कृष्ण बहादुर पाल, ओमप्रकाश, बृजेश चौधरी, ओमकार उपाध्याय, कन्हैयालाल भारती, हरीश चौधरी, रिता शुक्ला’ चंद्रिका सिंह, अरुण पाण्डेय,  रविंद्र कुमार, अभिषेक द्विवेदी, शिव शंकर सिंह, मजहबी खातून, प्रणव मिश्रा, अमित कुमार वर्मा, ओमप्रकाश, कुसुम लता, क्षमा खातून, कुलदीप कुमार त्रिपाठी,  कृष्ण बिहारी पाण्डेय, रजनीश मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र, स्कन्द मिश्र, हरीश प्रसाद चौधरी, ओेंकार उपाध्याय, जय राम चौधरी, रीता शुक्ला, कन्हैयालाल भारती, मो. याकूब, सालेहा बेगम, अनीता, क्षमा खातून, नसीमा खातून, तरन्नुम नाज, मीनाक्षी पाठक, सुधा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक  उपस्थित रहे।