बस्ती। नगर पंचायत भानपुर में नगर सृजन योजना के चार करोड़ के कामों को लेकर पिछले जीन माह से अधिक समय से जो खींचतान हो रही है, उसका परिणाम सिफर निकलने वाला है, नेताजी और उनके चहेते ठेकेदारों का जिस 40 टेंडर को अपात्र करने का आरोप नगर पंचायत भानपुर पर लगाया गया, और नेताजी के साथ जिन दस ठेकेदारों ने आपत्ति जताते हुए पुनःजांच करने की मांग की गई, उसे लेकर जो जानकारी मिल रही है, उसमें जांच अधिकारी आरईडी के एक्सईएन अकुंर वर्मा ने जो रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारी/सीआरओ को दी हैं, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ, यानि एक्सईएन की ओर से जो पात्रता और अपात्रता की रिपोर्ट पहले दी गई वही रिपोर्ट पुनः दी गई, बस सीआरओ साहब से कहा गया है, कि टेंडर निकालने से पहले ठेकेदारों के शिकायतों का अवलोकन कर लिया जाए, यानि जिन ठेकेदारों का निस्तारण एक्सईएन को करना था, उसे उन्होंने अपने उपर न लेकर सीआरओ पर टाल दिया। एक्सईएन की रिपोर्ट में कोई बदलाव न होने का मतलब नगर पंचायत भानपुर की प्रक्रिया को सही माना लाना। अगर रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ तो इसका मतलब नेताजी और उनके चहेतें ठेकेदारों की हार। एक तरह इसे नेताजी और उनके चहेतें ठेकेदारों का छह साल पुराना वर्चस्व समाप्त होना माना जा रहा है। यह रिपोर्ट नेताजी और उनकी टीम के लिए बहुत बड़ा झटका लगने जैसा होगा। क्यों कि यह पिछले छह साल में पहली बार होगा, जब नेताजी और उनके चहेते ठेकेदारों को नगर सृजन योजना के करोड़ों रुपये के काम से वंचित होना पड़ सकता है। एक बात तो तय हैं, कि अब पात्रता और अपात्रता को लेकर कोई बदलाव होने वाला नहीं है, रही बात ठेकेदारों के षिकायतों के अवलोकन और निस्तारण का तो यह सीआरओ साहब जाने। लेकिन अब टेंडर निकालने में बिलंब नहीं होना चाहिए, अगर विलंब होता है, तो इसका मतलब विकास कार्य बाधित होना, ठेकेदार चाहें या न चाहें लेकिन क्षेत्र की जनता तो विकास चाहती है, वह विकास चाहें नेताजी के चहेंते ठेकेदार करें या फिर अन्य नेताओं के ठेकेदार करें। इस शिकायत ने जिस तरह अन्य ठेकेदारों को एकजुट किया, अगर सही एकजुटता आगे भी रही तो किसी का किला ढ़हने में समय नहीं लगेगा। अगर कहीं नौ कार्यो की जांच होनी शुरु हो गई, तो न जाने कितनों की चडडी और बनियाइन उतर जाएगी। इसी लिए बार-बार कहा जाता है, कि अगा बेईमानी करनी और लूटपाट करना है, तो मिल जुलकर करिए, वरना जांच के लिए तैयार रहिए।
- Loading weather...
- |
- Last Update 28 Nov, 09:08 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment