बस्ती। जिस दिन से यह कहा गया, कि भाजपा में ऐसा कोई नहीं, जिसने मां का दूध पिया हो, अगर है, तो हमारी चुनौती को स्वीकार करें, जिस दिन से यह चुनौती दी गई, उस दिन से उस भाजपाई की तलाश होने लगी जिसने मां का दूध पिया हो, यह तलाश तब तक जारी रहेगा, जब तक कोई यह न कहे कि उसने मां का दूध पिया है, और हम आपकी चुनौती को स्वीकार करते है। दुनिया में किसी को इससे बड़ी चुनौती और नहीं दी जा सकती। भाजपा जिला संगठन के लोग भले ही चाहें अपने आप को तीसमार खां समझे, लेकिन इससे अधिक डरपोक और कमजोर संगठन न तो कभी था, और न कभी इसकी कल्पना ही की जा सकती। जिस तरह पूरा संगठन आज एक व्यक्ति की मनमानी के आगे अपने आपको असहाय महसूस रहा है, उससे लगता है, कि एक व्यक्ति पूरे संगठन पर भारी है। संगठन के किसी भी पदाधिकारी के भीतर इतनी हिम्मत नहीं कि उस व्यक्ति के मनमानी का विरोध कर सके, जो अपने आपको पार्टी से उपर समझ रहा है। यह व्यक्ति सबको चैलेंज कर रहा है, और किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि उसके चैलेंज को स्वीकार कर सके, कहा भी जाता है, कि किसी को भी इतनी मनमानी करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए या देनी चाहिए कि वह अपने ही बड़े लीडर के बारे में रंगा-बिल्ला और शिखंडी जैसा षब्द इस्तेमाल करने लगे। क्या सभी का जमीर इतना मर चुका है, कि वह रंगा-बिल्ला और शिखंडी जैसे अषोभनीय षब्दों का विरोध तक न दर्ज करा सके। आखिर वह कौन सी ऐसी मजबूरी है, जो आवाज उठाने से रोक रही है। बार-बार और फिर सवाल उठ रहा है, कि जिस संगठन का मुखिया कमजोर और डरपोक होगा, उस संगठन के पदाधिकारी कैसे ‘लायन’ की तरह दहाड़ सकतंे है। जिस तरह यह कहकर ललकारा जा रहा है, कि जिस किसी ने भी मां का दूध पिया हो वह हमारी चुनौती को स्वीकार करें, तो क्या यह मान लिया जाए कि किसी ने भी मां का दूध नहीं पिया? इससे बड़ी गाली और बात और क्या हो सकती है? इसके आगे कुछ बचा नहीं। अगर इसके बाद भी किसी के भीतर का जमीर नहीं जाग रहा है, तो ऐसे लोग पदाधिकारी से इस्तीफा दे दें, या फिर चूल्लूभर पानी में डूब मरे। ऐसे डरपोक लोगों की सहायता भगवान भी नहीं करते। सवाल उठ रहा है, कि क्या किसी सूरमा में इतनी ताकत नहीं कि वह चैलेंज को स्वीकार कर सके, या फिर जबाव दे सके। देखा जाए तो संगठन के पदाधिकारी एक व्यक्ति के आगे बौना साबित हो रहे हैं, आखिर यह लोग उन कार्यकर्त्ताओं को क्या जबाव दे रहे होगें जो यह पूछ रहे होगें, कि क्यों नहीं हम लोग चैलेंज को स्वीकार कर पा रहे है? अगर चुप रहने का सिलसिला नहीं टूटा और नहीं जागें तो अभी न जाने कितने चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है, और न जाने क्या-क्या सुनना पड़ सकता? जिस जिले से राष्टीय महामंत्री बने हो, अगर उस जिले में एक अदना सा कार्यकर्त्ता उन्हें और पूरे संगठन को चैलेंज कर रहा हो, और उसके चैलेंज को स्वीकारा नहीं जा रहा हो, तो यह उस जिले का दुर्भाग्य है। जिले के लोग कभी नहीं भूल सकते हैं, कि उन लोगों ने राष्टीय महामंत्री दिया। ऐसे में जिले की लाज रखना हरीष द्विवेदी जैसा नेता का दायित्व हो जाता है। पार्टी में ही ऐसे कितने लोग हैं, जो रंगा-बिल्ला, षिंखडी और आसुरी शक्तियां कहे जाने पर न सिर्फ खुश हो रहे है, बल्कि प्रोत्साहित भी कर रहे है। कहा भी जाता है, कि अगर राष्टीय महामंत्री के जिले का संगठन कमजोर और डरपोक साबित हो रहा है, तो उसे मजबूती प्रदान करने की जिम्मेदारी राष्टीय महामंत्री की भी होती है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 29 Nov, 08:35 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment