बस्ती। महान सन्त ज्योतिबा फुले की पुण्य तिथि के दिन महादेवा विधानसभा क्षेत्र के बनकटी ब्लॉक अंतर्गत रौतापार चौराहे पर कांग्रेस पार्टी द्वारा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन पूर्व महादेवा विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त रहे। चौपाल में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता अधिकारों की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिशेक दत्त ने कहा कि सभी लोगों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि किसी भी पात्र मतदाता का वोट न कटने पाए। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने की अपील की, ताकि जनता के हक और अधिकारों की रक्षा हो सके।
विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि पहले मतदाता यह तय करते थे कि सरकार किसकी बनेगी, लेकिन अब ऐसी स्थिति पैदा हो रही है कि सरकार यह तय करने का प्रयास कर रही है कि वोट कौन देगा। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी का हक और अधिकार छिनने नहीं देगी। उन्होंने भाजपा पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता के अधिकार सर्वोपरि हैं। पूर्व महादेवा विधानसभा प्रत्याशी एवं कार्यक्रम के आयोजक बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि सभी लोग अपने मताधिकार के प्रति सजग रहें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का वोट न कटे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को वोट या अन्य अधिकारों से संबंधित कोई समस्या आती है तो कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अंबिका सिंह, देवेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. आलोक रंजन वर्मा, अनिल कुमार भारती, अमर बहादुर शुक्ला, मनीश दुबे, अंकित कुमार, फजले आजम, दुर्गेश चौधरी, संजय चौधरी, रामप्रीत, शोभित चौधरी, प्रबंधक जीपी शर्मा, अमीर सिद्दीकी, नागेंद्र कुमार, अल्ताफ, माजिद, साजिद, विश्वजीत चौधरी, बजरंगी मिश्रा, प्रवीण चौधरी, चंद्रेश कुमार, सर्वेश शुक्ला, शुभम गौड़, त्रिभुवन चौधरी, दिवाकर चौधरी, देवेंद्र शुक्ला, सोनू मिश्रा, दूधनाथ पटेल, शुभम गांधी, राम गोपाल, दिनेश चौधरी, रामचरण चौधरी, अनिल चौधरी, राजेश चौधरी, अंकित पांडे, उमेश उपाध्याय, द्वारिका शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।