बस्ती। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत सुपोषित बस्ती अभियान के तहत पोषण मिलन/पोषण संवाद का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण माह हेतु निर्धारित थीम के अनुसार स्टॉल लगाये गये। इसके अतिरिक्त हस्ताक्षर अभियान एवं पोषण सेल्फी भी तैयार की गयी। कार्यक्रम में विभाग द्वारा दिए जा रहे अनुपूरक पोषाहार से निर्मित व्यंजनों की प्रदर्शनी के साथ-साथ लाइव डेमो भी किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा सभी उपस्थित प्रतिभागियों के समक्ष व्यंजन तैयार किया गया तथा इसी प्रकार हॉट कुक्ड मील के अन्तर्गत तहरी बनाते हुए भी दिखाया गया। कार्यक्रम में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संबोधन करते हुए जनपद बस्ती को कुपोषण मुक्त किये जाने की दिशा में और अधिक मेहनत करने की अपील की। उन्होने इस दिश में विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल द्वारा अभियान के माध्यम से जनपद को कुपोषण मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला द्वारा अपने सम्बोधन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा किये जा रहें कार्यो की सराहना की तथा विभिन्न संदेशो के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को समाज की दिशा बदलने में उनके द्वारा किये जा रहें प्रयासों की प्रशंसा की। विधायक हरैंया अजय सिंह द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हित में किये जा रहें कार्यो की चर्चा करते हुए आगे भी उनके सेवा को ध्यान में रखते हुए यथोचित लाभ दिलाये जाने का आश्वासन भी दिया। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र द्वारा भी अपने उद्बोधन में आई0सी0डी0एस0 द्वारा किये जा रहें कार्यो की सराहना की तथा ऐसे आयोजन निरंतर कराये जाने पर जोर दिया। ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष यशकान्त सिंह द्वारा उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं लाभार्थियों को विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए अपने गांव को अपने समाज को कुपोषण मुक्त बनाये जाने की अपील की। कार्यक्रम में विभागीय प्रदर्शनी के साथ-साथ 05 गर्भवती महिलाओं तथा 05 बच्चों का अन्न प्राषन भी कराया गया। इसके अतिरिक्त हेल्दी बेबी प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रथम चयनित कुल 10 बच्चों एवं उनके अभिभावको को उपहार एवं मा. मुख्यमंत्री के स्तर से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम की एक विषेषता यह रही कि सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को फर्श पर बिठाकर कार्यक्रम करायें गये तथा सभी को पोषण भोज के रूप में हॉल में ही फर्श पर भोजन कराया गया। कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेष कुमार द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत नवाचार के रूप में पोषण मिलन का कार्यक्रम कराया गया है तथा इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी के साथ-साथ पोषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें सभी प्रतिभागीयों एव जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अपने विचारों को कागज पर उकेरा गया। कार्यक्रम में सुसज्जित रंगोली भी तैयार की गयी थी। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, लाभार्थी, समस्त मुख्य सेविकायें, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ-साथ आई0सी0डी0एस0 विभाग के सभी कार्मिक के साथ ही साथ अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comment