बस्ती। अगर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप षाही योगीजी के इतने चहेते मंत्री न होते तो इतना घोटाला करने के बाद भी यह दस साल से एक ही विभाग के मंत्री न रहते। जिस तरह बस्ती में इस विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार करते जा रहे हैं, उसे देखकर कोई यह नहीं सकता है, इन भ्रष्ट अधिकारियों का नियंत्रण विभागीय मंत्री का होगा। बस्ती की तरह जनपद सिद्धार्थनगर में भी कृषि विभाग की योजनाओं में वित्तीय अनियमितता के आरोप लग रहे है। आईजीआरएस के माध्यम से डीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई गई है।

जनपद में संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं में कथित अनियमितताओं एवं सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। ग्राम समोगरा, पोस्ट सेमरा निवासी रणजीत सिंह ने डीएम को लिखे पत्र में उपनिदेशक कृषि के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय एवं विजिलेंस जांच की मांग की है।

कहा कि फसल अवशेश प्रबंधन यंत्र (एग्रीगेटर) आवंटन में लगभग 30 लाख प्रति यंत्र बाजार मूल्य वाले दो एग्रीगेटर 100 प्रतिशत सब्सिडी पर अखबार में प्रकाशन व लॉटरी प्रणाली के माध्यम से दो एफपीओ को दिए जाने थे, किंतु इसमें 40 प्रतिशत (लगभग 24 लाख) राशि लिए जाने का आरोप लगाया गया है। कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा 15 दिवसीय प्रचार-प्रसार कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन 9 स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित थे, जिसमें प्रति कार्यक्रम 25,000 का बजट निर्धारित था। शिकायतकर्ता का दावा है कि कार्यक्रम आयोजित किए बिना ही 5,000 प्रति कार्यक्रम व्यय दिखाकर शेष 20,000 प्रति कार्यक्रम की राशि का गबन किया गया। पत्र में यह भी उल्लेख है कि इस संबंध में सांसद डुमरियागंज द्वारा भी पूर्व में कृषि मंत्री से शिकायत की गई थी। मसूर मिनी किट वितरण में 263 कुंतल मसूर मिनी किट में से आंशिक वितरण कराकर शेष मात्रा को महराजगंज के एक व्यापारी को बेचे जाने का आरोप लगाया गया है। किसान पाठशाला एवं प्राकृतिक खेती योजनारू प्रत्येक न्याय पंचायत में दो किसान पाठशालाओं के लिए निर्धारित 10,000 की राशि में से 2,000 प्रति पाठशाला खर्च कर शेष 3,000 प्रति पाठशाला की दर से गबन करने तथा वर्ष 2024-25 में प्राकृतिक खेती योजना की लाखों रुपये की धनराशि में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर सवाल प्रदेश के अंदर व बाहर बहु-दिवसीय प्रशिक्षण के नाम पर बिना भौतिक सत्यापन, फोटो या प्रकाशन के भुगतान किए जाने का दावा किया गया है। साथ ही, 12 जनवरी 2026 को सोहना कृषि केंद्र (तहसील डुमरियागंज) पर 84 किसानों के 25 दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षण केवल कागजों तक सीमित रहने का आरोप लगाया गया है।