पैदल, बाइक, कारों में सवार श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
पैदल और बाइक सवार खेत खलियान से आने जाने को हुए मजबूर
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्राचीन गढ़ गंगा स्नान मेला के महत्व चतुर्दशी पर दिवंगत परिजनों के दीए लगाने को सैलाब उमड़ा तो मोक्ष दायिनी मां गंगा की आस्था पर प्रशासन की व्यवस्था बौनी साबित होकर रह गई। नगर के मुख्य चौपला से मेला रोड पर वाहनों की लम्बी लाइन लगी तो पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। बाइक सवार खेत,खलियान से आने जाने को मजबूर हो गए।
सिस्टम स्थानीय समाज सेवियों से नहीं लेता सुझाव
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गढ़ गंगा स्नान मेला की तैयारी के लिए सिस्टम के अधिकारी स्थानीय नागरिकों के सुझाव लेते थे सिस्टम अब किसी के सुझाव नहीं लेते। क्षेत्रीय नागरिकों के बिना सहयोग मेला को सफल बनाने,परम्पराओं को तोड़ने जाम से निबटने के पुख्ता इंतजाम नहीं करने पर श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना होता है।
चतुर्दशी पर जाम लगा,पूर्णिमा पर भी लगेगा जाम
दैनिक तेजयुग न्यूज़
डीएम कविता मीणा ने गंगा स्नान मेला को बेहतर बनाने के लिए अच्छी सोच के साथ प्रयास किया गया। मेला में चौड़ी सड़कें बनाई। गंगा मेला में दीपदान के दिन मेला रोड पर जाम लगता है। दो साल पहले भी भयंकर जाम लगा था विधायक,सहित कई अधिकारियों को अपनी गाड़ी जाम में छोड़कर आने को मजबूर हुए थे जिस पर सड़क बनवाने की सुझाव दिया था। जिम्मेदारों ने कभी इस और कोई ध्यान नहीं दिया। मेला रोड पर खड़ंजा लग गया तो काली सड़क क्यों नहीं बन सकती थी। मुख्यमंत्री 14 नवंबर 2026 को कार द्वारा मेला स्थल में पहुंचे तो सड़क दिखाई दी होगी। धर्म के लिए नहीं बना घाट,सड़क, वोट की सियासत ने बनाया पीपा पुल
दैनिक तेजयुग न्यूज़
दस साल में तीन बार मुख्यमंत्री मेला स्थल में पहुंचे और गंगा पुल बनाए जाने की घोषणा की थी गंगा पुल बना न घाट बना इससे पहले सड़क जरूरी होती है नहीं बनाई गई। सड़क किनारे खड़ंजा और गंगा पर अस्थाई पीपा पुल बनाकर वाह वाही बटोर रहे है।
धर्म का नकली उन्माद फैलाकर कर रहे मजाक
दैनिक तेजयुग न्यूज़
देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकारें धर्म का चौला ओढ़कर अंध भक्त बनाने में जुटी है। कावड़ मेला हो चाहे महाभारत कालीन गढ़ गंगा स्नान मेला में हुड़दंगी हावी हुए है जिससे धर्म कलंकित होकर कमजोर हो रहा है। गंगा मेला में जितना हुड़दंग हुआ। हुड़दंगियों ने एक रिकॉर्ड बनाया गया है। खाकी दागदार हुई वहीं नियम कानून की किसी को कोई चिंता नहीं। धर्म के लिए कार्य किया जाता तो प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की दस साल से सरकार मेला रोड,गंगा घाट,गंगा पुल बनाती। गंगा पुल नहीं बनाकर मोटी रकम खर्च कर अस्थाई पीपा पुल का तौफ़ा दिया है। पीपा पुल से क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं होगा।
0 Comment