रोडवेज बस स्टैंड बिजली घर डूबा,पीएम ग्रामीण सड़क में बनी सुरंग सड़क बही
गढ़मुक्तेश्वर
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के दावे की पोल खुलकर उस समय सामने आ गई जब मानसून की बारिश में जगह जगह जल भराव हो गया। घर,दुकानों में पानी भर गया। रोडवेज बस स्टैंड,बिजली घर डूब गया। नाले के गंदे जल भराव ने साफ सफाई की पोल खोलते हुए जनजीवन अस्त व्यस्त कर किया।

भ्रष्टाचार की हद उस सामने आई जब पीएम ग्रामीण सड़क में बनी गई मेरठ रोड से डी आर इंटरनेशनल स्कूल और डी आर इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन तथा मध्य गंगा नहर की पटरी पर बनाई गई सड़क बह गई और सड़क में सुरंग बन गई। बनाई गई सड़क में सुरंग किसी बड़े हादसे को खुला न्योता हैं।

स्कूल के शिक्षक और कर्मचारियों ने बताया कि स्कूल की बसों में बच्चे आते है। बस गड्ढे में गिर सकती है तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
0 Comment