बस्ती। बहुत कम ऐसे अधिकारी होगें जो रिटायरमेंट से पहले ऐसा कोई काम नहीं करना चाहते, जिससे उनका पेंशन खटाई में पड़ जाए, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं, जो यह चाहते हैं, कि वह रिटायरमेंट से पहले विभाग को ही लूट लें। ऐसे अधिकारी जब फंस जाते हैं, तो उन्हें मालामाल बनने पर अफसोस होता है। यही अफसोस विधुत निगम के चीफ इंजीनियर को उस समय होगी, जब इनका पेंशन बाधित हो जाएगा, क्यों कि इन्होंने उन अधिकारियों को अभयदान देते हुए क्लीन चिट दे दिया, जिन्हें जांच टीम ने करोड़ों रुपये के नुकसान का जिम्मेदार माना, जैसे ही जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियांगज के एक्सईएन संतोश कुमार त्रिपाठी ने चार एसडीओ और एक्सईएन ज्ञान प्रकाष और बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने को लिखा तो चीफ साहब को लिखा तो इन्होंने कार्रवाई करने के बजाए दोशियों से समझौता कर लिया, कितने में समझसैता किया यह तो नहीं मालूम नहीं, लेकिन यह कहते हुए कार्रवाई करने से इंकार कर दिया कि इसमें कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। सवाल उठ रहा है, कि जब जांच टीम ने अपने 70 पेज की रिपोर्ट में विधुत वितरण खंड सिद्धार्थनगर के एसडीओ यसेगेश बघेल सहित अन्य को दोशी माना तो कैसे चीफ साहब की नजर में दोशी निर्दोष हो गए, या तो जांच रिपोर्ट गलत हैं, या तो चीफ साहब गलत है। चीफ साहब को इस लिए गलत माना जा रहा है, कि क्यों कि उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं किया, 70 पेज की जांच रिपोर्ट को अगर कोई चीफ साहब पूरी तरह ठुकरा देते हैं, तो सवाल तो चीफ साहब पर उठेगा ही। बता दें कि विधुत वितरण खंड सिद्धार्थनगर में 379 बिजली के उपभोक्ताओं के कनेक्षन को नियम विरुद्व पीडी कर दिया था, अन सभी पर 6.79 करोड़ बकाया था। बताया जाता है, कि साहबों ने जानबूझकर पीडी कर दिया, बना दे कि पीडी तभी होता है, जब उपभोक्ता बकाया जमा करता है, अगर बकाया जमा नहीं हुआ और साहबों ने पीडी कर दिया तो इससे विभाग का करोड़ों रुपये के राजस्व की हानि हुई। अकेले एसडीओ योगेश बघेल ने 4.50 करोड़ का नुकसान करवाया। अगर चीफ साहब को इसके बाद भी वित्तीय नुकसान नहीं नजर आता तो यह उनकी समझ है। अब सवाल उठ रहा है, कि उन 6.28 करोड़ का क्या होगा? कौन इसकी भरपाई करेगा? उपभोक्ता तो इस लिए नहीं करेगा, क्यों कि उसका नीडी हो गया, और यह माना जाता है, कि अगर पीडी होता है, तो बकाया जमा होने के बाद होता। बजाते हैं, कि जनपद सिद्धार्थनगर में एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है, जो बाबूओं और साहबों की मिली भगत से लाखों बकाया होने के बाद हजारों लेकर पीडी करा देते है। यह खेल बस्ती में भी होता रहा है। अगर करोड़ों के बकाया होने के बाद 379 उपभोक्ताओं के कनेक्षन पीडी हो जाता है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार? जाहिर सी बात हैं, अधिकारी और बाबू ही जिम्मेदार होते है। जेई की रिपोर्ट लगने के बाद ही पीडी होता है। लेकिन यहां पर तो बिना जेई के रिपोर्ट लगाए पीडी हो गया, जाहिर सी बात हैं, कि पीडी तो ऐसे हुआ नहीं होगा, कंप्यूटर में पीडी हो गया, मीटर कौन उठा ले गया इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई। खास बात यह है, कि जिनका पीडी हुआ, उन्होंने दूसरे के नाम से फिर कनेक्षन ले लिया। इस तरह अगर देखा जाए तो पीडी के नाम पर छह करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ, जो पैसा निगम के खाते में जाना चाहिए, उसे अधिकारियों, बाबूओं कौर दलालों ने आपस में बांट लिया। खासबात यह है, कि इतना बड़ा घोटाला एक सब डिवीजन में हो गया, और चीफ साहब लगा ही नहीं कि उनके लोगों को निगम को कितना बड़ा चूना लगाया। बार-बार सवाल उठ रहा है, कि जब बिना कबाया जमा किए पीडी नहीं हो सकता तो कैसे विधुत वितरण खंड सिद्धार्थनगर में 379 उपभोक्ताओं का पीडी हो गया? इस मामले में एमडी साहब को चीफ साहब के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ताकि फिर किसी डीवीजन या सब डीवीजन में पीडी घोटाला न हो सके।
- Loading weather...
- |
- Last Update 21 Nov, 02:45 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment