बस्ती। जौनपुर के एमएलसी बृजेश सिंह के शिकायत पर सीएमओ कार्यालय और जिला महिला अस्पताल में हुई करोड़ों की हेराफेरी की जांच करने बस्ती पहुंची स्पेशल आडिट टीम के लोग या तो बस्ती से राजा बनकर जाएगें, या फिर कई ठेकेदारों और अधिकारियों और बाबूओं को भिखारी बनाकर जाएगें, अब यह आडिट टीम पर निर्भर करता है, कि वह राजा बने या फिर घोटालेबाजों को भिखारी बनाए, अगर आडिट टीम ने ईमानदारी दिखाया तो कई लोग जेल में भी नजर आ सकते हैं, यह बात इस लिए दावे के साथ कही जा रही है, क्यों कि सीएमओ डा. राजीव भटनागर और महिला अस्पताल के सीएमएस डा. अनिल ने बेईमानी करने के आलावा और कुछ नहीं किया, अगर आडिट टीम ने गहराई से जांच किया तो करोड़ों का घोटाला सामने आ सकता है, यह बात सीएमओ और सीएमएस एवं उनके चहेते ठेकेदार और बाबू अच्छी तरह जानते भी है। इसी लिए भ्रष्ट और बेईमानों की टोली मोटा लिफाफा लेकर आडिट टीम के इर्द गिर्द मड़रा रही हैं, कोई लखनउ से आया तो कोई गोरखपुर से। कोई आडिट टीम को यह धमकी दे रहा है, कि अगर मां काली के कालेकारनामों की जांच की तो सही सलामत बस्ती से नहीं जा पाओगे। कहने का मतलब भ्रष्ट अधिकारी से लेकर बाबू तक और ठेकेदार से लेकर सप्लार्य तक आडिट टीम को मैनेज करने में लगे हुए है। आडिट टीम के ईमानदारी पर इस लिए आशंका जताया जा रहा है, क्यों कि अभी तक जो आडिट टीम का मोटा लिफाफा लेकर भ्रष्टाचारियों को क्लीन चिट देने का गंदा इतिहास रहा है, उसे देखकर कहा जा रहा है, यह स्पेशल आडिट भी कहीं उन लोगों की तरह न निकले जो मोटा लिफाफा लेकर राजा बनकर चले जाते रहे। वैसे अगर स्पेषल आडिट टीम ने जरा सा भी पक्षपात करने का प्रयास किया तो टीम को एमएलसी साहब के कोपभाजन का शिकार बनना पड़ सकता हैं, क्यों कि बस्ती की मीडिया ने इसकी जानकारी एमएलसी बृजेश सिंह को दे दी है। यह स्पेशल आडिट टीम 2022-23 एवं 2023-24 में हुए वित्तीय घोटाले की जांच करने आई है। इस तरह की स्पेशल आडिट पहली बार बस्ती में जांच करने आई हैं। अगर कहीं घोटालेबाजों ने एमएलसी साहब को ही मैनेज कर लिया तो फिर यह माना जाएगा, कि अन्य नेताओं की तरह एमएलसी बृजेष सिंह ने इस लिए शिकायत किया, ताकि चुनावी दौर में वह भी बहती गंगा में हाथ धो सके। यह बात इस लिए कही जा रही है, क्यों कि अधिकांश नेता पहले तो शिकायत करते हैं, और जब वह मैनेज हो जाते हैं, तो यह लिखकर दे देते हैं, कि किसी ने उनके पैड का दुरुपयोग किया। हालही में पूर्वांचल के एक सपा सांसद का सच सबके सामने आ चुका है। कोई जरुरी नहीं कि एमएलसी साहब भी मैनेज हो जाए, सारे नेता एक जैसे नहीं होते। अगर आडिट टीम और एमएलसी साहब ने ईमानदारी दिखाई तो कोई दो राय नहीं कि कई लोग जेल भी जा सकते है। रिकवरी से लेकर सस्पेंशन तक हो सकता है, क्यों कि सीएमओ और सीएमएस ने खुले आम अपने चहेते ठेकेदारों के साथ मिलकर मरीजों के नाम आए करोड़ों रुपये का बंदरबांट किया है।

आडिट टीम को घोटालेबाजों को पकड़ना कोई बहुत मुस्किल नहीं हैं, दावा किया जा रहा है, कि अगर आडिट टीम ने महिला अस्पताल के खरीदे गए सामानों की जांच कर ली तो बहुत बड़ी गड़बड़ी सामने आ सकती हैं, आडिट टीम को यह देखना होगा, कि किस नियम के तहत महिला अस्पताल में दो प्राइवेट लैब को रिजेंट का हर साल करोड़ो रुपये का भुगतान हो रहा है, यकीन मानिए, इसका जबाव न तो सीएमएस के पास होगा, और न आपूर्ति करने वाले पीओ सिटी और पीओ सीएल के पास होगा। यह ऐसा प्रमाणित घोटाला हैं, जिसे झुठलाया भी नहीं जा सकता। इसके लिए आडिट टीम को महिला अस्पताल में संचालित दो लैब के सच को देखने जाना पड़ेगा।

जाने पर आडिट टीम को यह भी पता चल जाएगा, कि क्यों पिछले दो सालों में सिविल वर्क के नाम पर लगभग 30 लाख रुपये का फर्जी भुगतान करामत नामक प्राइवेट ठेकेदार को किया गया, जिसके नाम ठेका ही नहीं, और जिस मां लक्ष्मी के नाम सिविल का ठेका और अनुबंध है, उसे न तो काम दिया गया और न भुगतान ही किया गया। इस अस्पताल में सर्जिकल और फर्नीचर खरीद के नाम पर लखनउ के ठेकेदार के साथ मिलकर बहुत बड़ा फ्र्राड किया गया, जो फर्नीचर 21-22 में एक साल पहले 1.67 करोड़ की लागत से खरीदा गया, उसी फर्नीचर के मरम्मत के नाम पर एक साल बाद यानि 22-23 में लगभग 45 लाख खर्च कर दिया गया, नियमानुसार तीन साल बाद मरम्मत और पांच साल बाद नई खरीद की जा सकती है। यह कुछ ऐसे घोटाले के प्रमाण हैं, जिसे साबित करने के लिए आडिट टीम को पांच मिनट भी नहीं लगेगा। मां काली का तो फर्म और टेंडर ही फर्जी है। क्यों कि इनके प्रोपराइटर का हैसियत और चरित्र प्रमाण पत्र दो अलग-अलग जिलों के डीएम के द्वारा बनाया गया। फिर भी सीएमएस महिला ने इस फर्म को विधुत का 15 दिन के अंतराल में 1.30 करोड़ का आर्डर भी दिया और बिना काम कराए भुगतान भी कर दिया।      

इसके बाद आडिट टीम को सीएमओ डा. राजीव भटनागर और उनके बाबू प्रेमबहादुर सिंह के भ्रष्टाचार के सच को जााने के लिए जाना पड़ेगा, यहां की स्थित महिला अस्पताल के समान ही है। यहां पर भी सिविल के काम का टेंडर मां लक्ष्मी के नाम हुआ, और काम बाबू ने अपने परिवार के रविंद्र सिंह को दे दिया, वह भी बिना टेंडर के के, पिछले दो साल में लगभग 60-70 लाख का फर्जी भुगतान सीएमओ और बाबू ने मिलकर किया। जिले भर के पीएचसी और सीएचसी के साफ सफाई का ठेका किसी और के नाम, और पांच साल में लगभग ढ़ई करोड़ का भुगतान बाबू ने अपने गृह जनपद अंबेडकरनगर के ठेकेदार को फर्जी कर दिया, आडिट टीम को इस घोटाले को साबित करने में पांच मिनट लगेगा।