गढ़ में सपा से मदन चौहान तीन बार विधायक रहे, दो काल खंड से भाजपा ने कब्जा किया हुआ है
गढ़ विधान सभा में सपा से गुर्जर समाज के कई दावेदार, सपा को जिताऊ, टिकाऊ चाहिए दावेदार
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: विधान सभा क्षेत्र से गुर्जर समाज के सपा दावेदारों में घमासान चल रहा है। जिसके चलते सपा जिला अध्यक्ष,कार्यकारिणी सहित सभी फ्रंट भंग कर दिए वहीं सपा की दावेदार नैना गुर्जर पर मुस्लिम समाज के सेवकों पर मारपीट कर घायल करने के आरोप लगे तो सपा की एकजुटता को नुकसान हुआ है। हालांकि सपा को जिताऊ और टिकाऊ दावेदार पर ही चुनाव लड़ाना हैं
60 गढ़ विधान सभा से मदन चौहान सपा के तीन बार विधायक रहे। भाजपा के उम्मीदवार कमल मलिक ने मदन चौहान को हरा कर कब्जा कर लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पांच साल पहले मदन चौहान का टिकट काट दिया था। सपा ने पहले नैना सिंह गुर्जर को उम्मीदवार बनाया एक सप्ताह के बाद रवींद्र चौधरी गुर्जर को उम्मीदवार बनाया। रवींद्र चौधरी को हरेंद्र सिंह तेवतिया ने हरा कर भाजपा के कब्जे को बरकरार रखा। जबकि मदन चौहान पहले बसपा में गए और हारकर तीसरे पायदान पर पहुंच गए। वर्तमान में मदन चौहान भाजपा में गढ़ के अलावा नौगांव से दावेदार हैं।
सपा में दावेदार संगठन को कर रहे कमजोर,घमासान
गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा क्षेत्र में गुर्जर समाज के प्रशांत चौधरी ने बसपा उम्मीदवार के रूप में मजबूती से चुनाव लड़ा मगर पराजय का मुंह देखना पड़ा। नैना सिंह गुर्जर,रवींद्र चौधरी गुर्जर,पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर उर्फ बबलू दावेदारी कर रहे है। नैना गुर्जर पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे तो जिला अध्यक्ष और कार्यकारिणी के अलावा सभी फ्रंट भंग कर दिए गए।
सपा को जिताऊ, टिकाऊ दावेदार की दरकार
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान पिछले दो साल से क्षेत्र में दिन रात मेहनत कर रहे है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीपी मौर्य का जनपद गाजियाबाद में नाम ही काफी है। गाजियाबाद जिला और गढ़मुक्तेश्वर तहसील का निर्माण कराया था। मौर्य के बेटे अक्षय मौर्य,गढ़ नगर पालिका से दो बार चेयरमैन रहे सोना सिंह भी दावेदार है। सोना सिंह ने रिजर्व के अलावा सामान्य सीट पर भी चुनाव जीते। सोना सिंह के नगर में विकास कार्य साफ नजर आते है। अखिलेश यादव को एक एक विधान सभा पर मजबूत उम्मीदवार से ही सफलता मिल सकती है।
0 Comment