बस्ती। मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट योजना के अन्तर्गत मण्डल स्तर पर वृहद रूप में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना कराकर निवेश कर उद्यमियों को रोजगार प्रदान करना है। विभागीय अधिकारी मण्डल के उद्यमियों की इकाईयों की स्थापना एवं निवेश तथा स्वरोजगार में आ रही समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करना सुनिष्चित करेें। बैठक का संचालन करते हुए संयुक्त आयुक्त उद्योग बस्ती मण्डल गौरव मिश्र ने बताया कि जनपद बस्ती में कुल 186 इकाईयों द्वारा रू0 2262.23 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 7238 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। जबकि सिद्धार्थनगर में कुल 131 इकाईयों द्वारा रू0 1215.07 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 4690 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। संतकबीरनगर में कुल 110 इकाईयों द्वारा रू. 2850.00 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 9004 व्यक्तियों का रोजगार प्रस्तावित है। मण्डल में कुल 427 निवेशकों द्वारा रू0 6327.30 करोड़ का पूंजी निवेश एवं 120932 व्यक्तियों को रोजगार प्रस्तावित है। उक्त के सापेक्ष मण्डल में कुल 352 निवेशकों द्वारा रू0 5008.58 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आये, जिसके परिणामस्वरूप कुल 15914  व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। मण्डलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देष दिया कि औद्योगिक निवेश/प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट प्रोजेक्टर द्वारा पोर्टल पर बैठक के दौरान प्रदर्षित किया जाय। उन्होने विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना तथा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों की गहनता से समीक्षा किया।

मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी उद्योग विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि बैंकों में लम्बित ऋण पत्रावलियों में निरस्त किए गये आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार करते हुए निरस्त करने का उपयुक्त कारण बतायें अन्यथा की स्थिति में स्वीकृत करने की कार्यवाही करें। उन्होने अधीक्षण अभियन्ता बस्ती मण्डल खालिद सिद्दीकी को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करायें। अवैधानिक पोलों एवं जर्जर तारों को हटाये जाने की कार्यवाही भी करें, जिससे औद्योगिक क्षेत्रों में जन-धन की हानी पर काबू पाया जा सके, इसके लिए विभागीय पत्राचार के साथ-साथ बास अथवा लकड़ी के पोलों पर स्थापित कनेक्षनधारियों को भी पत्र जारी किया जाय, जिससे भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकें। बैठक में उद्यमी ने विद्युत, कूड़ा निस्तारण, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में पुलिस चौकी का न होना सहित अन्य समस्याओं को रखा मण्डलायुक्त उक्त  समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, उपायुक्त उद्योग बस्ती अभय कुमार सुमन, संतकबीरनगर विनोद वर्मा, सिद्धार्थनगर जी.सी. गौड, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह व महासचिव एच0सी0 शुक्ल, अशोक कुमार अग्रवाल, एई सरयू नहर खण्ड-4 अजय कुमार, इलियास अहमद, हेमन्त तिवारी सहित विभागीय अधिकारी व उद्यमीगण उपस्थित रहें।