बस्ती। जिला शिक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने भवन निर्माण, बाउण्ड्री वाल, स्पेशल एजुकेटर, आवासीय विद्यालयों में वाशिंग मशीन व जनरेटर की आपूर्ति, एम0डी0एम0, मॉडल विद्यालय की अद्यतन स्थिति, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, वर्तमान में शिक्षकों की स्थिति तथा शिक्षण व्यवस्था की गहन समीक्षा किया। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों के लम्बित होने की दशा में कार्यदायी संस्था का लक्ष्य के सापेक्ष कार्य न पूरा होने की स्थिति में उनके भुगतान की कटौती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड शिक्षा अधिकारीगण ब्लॉक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए मॉडल विद्यालयों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्था से आच्छादित करायें। यह सुनिश्चित करें कि एआरपी द्वारा चिन्हित स्कूलों का सुपरवीजन किया जा रहा है। अन्यथा की स्थिति में कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को भी अवगत करायें। बैठक का संचालन बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने किया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह, सीएमओ डा0 राजीव निगम, पीडी आनन्द गुप्ता, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीओ (आईसीडीएस) राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारीगण, खण्ड शिक्षा अधिकारीगण, सीडीपीओ तथा सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- Loading weather...
- |
- Last Update 01 Oct, 03:56 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment