हुड़दंगियों पर कैसे लगेगी लगाम,रविवार की सुबह भैंसा दौड़ाए, कहा हैं स्थानीय पुलिस

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: पौराणिक गढ़ गंगा स्नान मेला को शांतिपूर्ण और जाम मुक्त सम्पन्न कराए जाने के लिए आला अधिकारी भी जुटे हुए है। वहीं गंगा मेला में हुड़दंग करने वाले बाज नहीं आ रहे है। रविवार की सुबह भैंसा दौड़ भी कराई गई जिसने स्थानीय पुलिस की गस्त पर सवालिया निशान लगा दिया।  आधा दर्जन भैंसा दौड़ में बाईकों पर सवार नारे लगाते हुए पीछे पीछे चले और कोतवाली के पास पड़ाव डाला। स्थानीय पुलिस गस्त करती हुई कही नजर नहीं आई। 

बदरखा मोड़ पर रोजाना लगता है जाम,मेला कैसे होगा जाम मुक्त=
जिला अधिकारी कविता मीणा प्राचीन गढ़ गंगा स्नान मेला को भव्य बनाए जाने के साथ मेला को जाम मुक्त कराने के प्रयास में जुटी है। वहीं अपर महानिदेशक पुलिस भानु भास्कर डीआईजी कला निधि नैथानी मेला को जाम मुक्त कराने का दावा कर रहे है। जिला अधिकारी ने मेला में सड़क  100 फुट चौड़ी सड़कें बनवाकर जाम नहीं लगने देने का दावा किया है। वहीं बदरखा मोड़ पर रोजाना जाम लग रहा है। बदरखा मोड़ पर जाम में पुलिस के वाहन भी फंसते है। नगर के किसी हिस्से में जाम लगेगा तो मेला जाम मुक्त नहीं हो पाएगा।