बस्ती। जिस तरह ठेकेदारों ने नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोला है, और बगावत का सुर बजाया, उससे नुकसान तो नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार का ही होगा। क्यों कि सबसे अधिक लूटपाट नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार ने ही किया। अगर नेताजी और उनके ठेकेदार एक प्रोजेक्ट की शिकायत करेगे, तो पीड़ित ठेकेदार दस की करेगें, क्यों कि काम तो सबसे अधिक नेताजी और उनके लोगों के द्वारा ही कराया गया। देखा जाए तो अतीक अहमद की तरह आंतक फैलाकर लूटपाट करने का जमाना समाप्त होने वाला है, अगर जमाना चला गया तो इसका श्रेय उन ठेकेदारों को जाएगा, जिन्होंने नेताजी और उनके ठेकेदारों के खिलाफ आवाज उठाई, जांच अगर नेताजी और उनके ठेकेदार के शिकायत पर होगी तो जांच पीड़ित ठेकेदारों के शिकायत पर भी होगी। समझदारी इसी में हैं, कि शिकायतों का दौर चाहें जैसे हो समाप्त होना चाहिए। वैसे पीड़ित ठेकेदारों ने जो आवाज उठाई और जिसके चलते नेताजी और उनके ठेकदारों की पोल खुल रही है, वह अचानक और यूंही नहीं उठाई गई। कल तक जो ठेकेदार नेताजी और उनके ठेकेदार के खिलाफ मुंह नहीं खोलता था, और जो भी काम मिला, उसे प्रसाद के रुप में ग्रहण कर लेता था, आज वह आवाज उठा रहा है। सवाल उठ रहा है, कि आज क्यों नेताजी की पोल खोली जा रही है। नेताजी को सबसे अधिक अपनी छवि पर ध्यान देना चाहिए, नेता अगर नेता की रहता है, तो कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन जैसे ही वह ठेकेदार बन जाता, उसकी रही सही इज्जत चली जाती है। भानपुर को लेकर आज पूरे जिले में सबसे अधिक बदनामी नेताजी की ही हो रही है, और वह लोग मजे ले रहे हैं, जो रुधौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। सवाल उठ रहा है, कि आखिर नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार को रुधौली नगर पंचायत के व्यापक भ्रष्टाचार क्यों नहीं दिखाई दे रहा है? जब कि वहां पर विपक्ष का चेयरमैन है। सत्तापक्ष के होंने के कारण नेताजी को सबसे अधिक हमला रुधौली नगर पंचायत पर ही बोलना चाहिए। भानपुर के मामले में बोलना और रुधौली के मामले में चुप रहना, यह साबित करता है, कि इनका लूटपाट भानपुर से रुधौली तक फैला हुआ है। भानपुर के कुछ लोगों का कहना है, अगर नेताजी चहेते ठेकेदार के चक्कर में नहीं पड़ते तो इनकी नेतागिरी भी चमकती और पैसा भी कमाते। कहते हैं, कि इन्हें अपनी गलती को सुधारने के लिए जिस तरह इन्होंने भानपुर की शिकायत की उसी तरह रुधौली की भी करनी चाहिए। शिकायत और मीडियाबाजी से सबसे अधिक नुकसान उन ठेकेदारों का होता है, जो मलाई काटते आ रहे है। वैसे इस मामले में नुकसान तो सबसे अधिक नेताजी का ही हो रहा है। अगर इन्हें या फिर इनके किसी परिवार के सदस्य को कोई भी चुनाव लड़ने का मौका मिला तो उसके आड़े हमेशा अतीक अहमद की तरह आतंक फैलाकर लूटने वाली छवि आएगी। खासबात यह है, कि जब से भानपुर एपिसोड का आगाज हुआ, तब से क्षेत्र की जनता इस बात को लेकर खुश हैं, कि नेताजी और उनके चहेते ठेकेदार की कलई खुल रही है। ऐसे में अगर कहीं आरईडी के एक्सईएन की रिपोर्ट नेताजी और उनके ठेकेदारों के विपरीत रहा, तो साम्राज्य ढ़हता हुआ दिखाई देखा। फिर जो थोड़ा बहुत आंतक हैं, वह भी समाप्त हो जाएगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 12 Nov, 05:05 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment