प्राचीन तीर्थ नगरी गण मुक्तेश्वर में पंचायती मंदिर और फतहपुरी मस्जिद की संयुक्त दीवार सांप्रदायिकता के जहर को दरकिनार करती है
ओमप्रकाश गौतम
सदियों की गुलामी के बाद भारत में लोकतंत्र हवा में नहीं मिला। अनगिनत देश भक्तों की कुर्बानी,त्याग, वर्षों जेल में रहकर यातना सहने के बाद मिली है। देश को आजाद कराने वाले ने लोकतंत्र कायम कराया लोकतंत्र संविधान से चलाया जाता है। देश में लोकतंत्र के तहत संविधान में सभी को समानता के अधिकार है।आजादी के 70 साल में बाद देश ने चहुमुखी तरक्की की मगर आज सत्ता लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर आई है। संविधान के तहत लोकतंत्र को बचाने के लिए जिस सत्ता की जिम्मेदारी होती है आज वहीं सड़क पर उतरकर लोकतंत्र को बचाने का अभियान चलाए हुए है तो कभी हिन्दू को खतरा बताकर भय का माहौल बना रही है। भारत देश में विभिन्नता के साथ एकता है। तीर्थ स्थली गण मुक्तेश्वर भगवान शिव के गणों को मुक्ति देने वाला है वहीं प्राचीन पंचायती मंदिर और फतहपुरी मस्जिद की संयुक्त दीवार है। नगर में हिंदू मुस्लिम की एकता भाई चारे को जुदा नहीं कर सकी। मंदिर में सुबह शाम पूजा अर्चना होती है। हिंदुओं के सभी त्योहारों पर कार्यक्रम होते है तो मुस्लिम भी शामिल होते है। मस्जिद में पांचों वक्त की अज़ान के साथ नमाज होती है। दीपावली हो या होली सभी आपस में मिलकर मनाते है। ईद पर हिंदू भी शामिल होते है। देश की एकता को कोई खतरा नहीं है। खतरा अगर है तो सत्ता में बने रहने को खतरा मंडरा रहा है।
देश की आजादी और तरक्की में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबकी सरोकारी रही है। लोकतंत्र के संविधान में समानता का अधिकार है। पहले देश के मतदाता के वोट से सरकार बनती थी अब सरकार वोट बनाती है। देश को लोकतंत्र और संविधान की जरूरत नहीं बल्कि राजतंत्र की ओर ले जा रहे है। देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।
0 Comment