पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में साफ सफाई,बिजली,पानी,सुरक्षा पर रहा फोकस

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा जल की गहराई को नापा

मेला के सभागार में कंट्रोल रूम से तीसरी आंख से देखा जाएगा है गंगा मेला

ओमप्रकाश गौतम/ मनजीत सिंह
अपर महानिदेशक पुलिस ने गंगा स्नान मेला की व्यवस्थाओं का समीक्षा बैठक में जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा,साफ सफाई,बिजली,पानी पर फोकस रहा। स्नान घाट पर गंगा जल की गहराई को नापा। 


मेरठ अपर महा निदेशक पुलिस भानु भास्कर,डीआईजी कला निधि मैथानी,डीएम कविता मीणा, एस पी मधुकर कुमार,सीडीओ श्रुति शर्मा, ए एसपी महेश कुमार सहित मेला स्थल के सभागार में पहुंचे और मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेला में साफ सफाई,बिजली,पानी,श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश दिए। हेली पैड,वाहन पार्किंग को भी देखा और गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा जल की गहराई को देखा,मोटर वोट में बैठकर मुख्य घाट पर पहुंचे। डीपी निषाद ने चार पांच फुट की गहराई में बैरिकेटिंग करना बताया जिसपर गंगा स्नान योग्य चार फुट पर बैरिकेटिंग से करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम श्रीराम यादव,सीओ राहुल यादव,कोतवाल डीएस बिष्ट,जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी शिशुपाल सिंह,जे ई आदेश कुमार सहित अधिकारी रहे।

गंगा मेला तीसरी आंख की नजर में होगा
गंगा मेला स्थल में बनाई गई पुलिस लाइन के सभागार में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से पूरे मेला को सीसीटीवी कैमरा के द्वारा देखा जा सकेगा। मेला के स्नान घाट,सहित मेला की सड़कों पर लगाए गए खंभों पर त्रिशूल,डमरू,के साथ सीसीटीवी लगाए गए है। 

गंगा स्नान मेला भव्य और धार्मिक होगा,भैंसा दौड़ नहीं होने दी जाएगी====
गंगा स्नान मेला को भव्य बनाए जाने के लिए हर संभव व्यवस्था की जा रही है। वहीं मेला में मनोरंजन के लिए राष्ट्रीय स्तर के कलाकार धार्मिक स्वरूप बनाएंगे। मेला की सड़कों पर खंभों के ऊपर भगवान शिव का त्रिशूल,डमरू लगाए गए है।