बस्ती। करोड़ों का फर्जी भुगतान करने के आरोप में सीएमओ डा. राजीव निगम, बाबू प्रेम बहादुर सिंह, एनएचएम के बाबू संदीप राय, जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट अनिल कुमार, महिला अस्पताल के बाबू आकाश पांडेय और टीबी अस्पताल के अषोक सिंह सैंथवार के लिए वित्तीय अनियमितता के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की अनुमति ठेकेदार दीपक कुमार मिश्र मुख्य सचिव से अनुमति मांगी है। इन सभी पर कोटेशन और वर्क आर्डर के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान करने का आरोप है। जबकि जिस मां लक्ष्मी टेडिगं के नाम अनुबंध है,उसे काम न देकर सरकारी धन का बंदरबांट करने के लिए चहेते ठेकेदार को नियम विरुद्ध वर्क आर्डर और कोटेशन के जरिए न सिर्फ काम दिया, बल्कि फर्जी भुगतान भी किया। शिकायत पर डीएम ने सीडीओ और सीटीओ की जांच कमेटी भी बनाई, लेकिन दो साल से जांच जंबित है। जिन बाबूओं पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप उन सभी ने अपने-अपने अधीक्षकों को गुमराह करके कार्य और भुगतान पर सीएमओ और अस्पतालों के अधीक्षकों से हस्ताक्षर करवा लिया। कहा कि मां जक्ष्मी टेडिगं कंपनी का कई लाख बकाया होने के बाद भी मेरे द्वारा कराए गए कार्य को कोटेषन के माध्यम से दिखाकर फर्जी भुगतान कर दिया। इस संबध में तत्कलीन सीएमओ डा. आरएस दूबे की ओर से स्पष्टीकरण भी मांगा जा चुका है। इसी तरह फर्जी चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र पर मां काली टेडर्स को जनपद से लगभग पांच करोड़ का विधुत मद में भुगतान कर दिया। कहा गया, कि करोड़ों के इस फर्जी भुगतान के मामले में या तो अनुमति दे या फिर डीएम को एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दे। इसकी जानकारी प्रमुख सचिव हेल्थ, डीजी हेल्थ, कमिश्नर, डीएम और सीडीओ को भी दी गई है। यह पहला ऐसा मौका है, जब किसी ठेकेदार ने सीएमओ सहित अन्य के खिलाफ वित्तीय अनियमितता के गबन के आरोप में मुख्य सचिव से एफआईआर दर्ज करवाने की अनुमति मांगी है। आरोप तो सीडीओ और सीटीओ पर भी लग रहे हैं, सवाल उठ रहा है, कि आखिर इन दोनों अधिकारियों ने अभी तक जांच को पूरा क्यों नहीं किया? दो साल से जांच को लंबित रखना यह साबित करता है, यह दोनों अधिकारी भ्रष्टाचारियों को बचा रहे है। सवाल उठ रहा है, कि जिन अधिकारियों पर फर्जीवाड़े को रोकने और फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई से लेकर विभागीय कार्रवाई करना चाहिए, वे लोग क्यों दोषियों को बचाने में लगे हुए? यही कारण है, कि सीएमओ कार्यालय से भ्रष्टाचार समाप्त होने के कारण और बढ़ रहा है, जब अधिकारी बाबूओं को बचाएगें तो बाबूओं का मन तो बढ़ेगा ही।