बस्ती। हर्रैया के हुड़वा कुंवर के बाबू साहब की गलतियों का खामियाजा भाजपा को न जाने किस रुप में और कब तक भुगतना पड़ेगा, यह उन भाजपा के बड़े नेताओं को नहीं मालूम जिन्होंने बाबू साहब के प्रभाव में आकर स्मैक और गांजे के दो बड़े तस्करों को हर्रैया नगर पंचायत का सभासद मनोनीत करवा दिया। भाजपा के लोग अगर ऐसे तस्करों को सभासद मनोनीत करेगे, जिन्होंने न जाने कितने नवयुवकों की जिदंगी बर्बादी की और न जाने कितनों के मौत का कारण बने हैं, तो भाजपा पर सवाल उठेगा ही। हैरानी तब होती है, जब इन दोनों समाज और सरकार के दुष्मनों को अभी तक बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया, लोगों को समझ में नहीं आ रहा है, कि आखिर भाजपा के लोगों की ऐसी कोैन सी ऐसी मजबूरी हैं, जो इन दोनों को अभी तक पार्टी से नहीं निकाला, क्या यह दोनों तस्कर इतने मजबूत हैं, कि इन्हें निकालने के लिए पार्टी को सोचना पड़ रहा हैं? क्या पार्टी इन दोनों को इस लिए नहीं निकाल रही है, क्योंकि यह दोनों पार्टी और पार्टी के नेताओं को फंडिगं करतें है। ऐसा भी नहीं कि इन दोनों तस्करों के रहते पार्टी को 2027 में लाभ मिलेगा? अगर पार्टी के लोग ऐसा सोचते हैं, तो उनकी सोचकर पर हर्रैया की जनता को हैरानी हो रही है। कहा जा रहा है, कि अगर गांजा तस्कर रवि कुमार उर्फ षनि और स्मैक तस्कर दीपक चौहान पार्टी को लाभ पहुंचा सकते हैं, तो इनके जैसे दर्जनों हर्रैया में तस्कर हैं, उन्हें भी भाजपा को अपना खेवनहार बना लेना चाहिए। दीपक चौहान और रवि कुमार उर्फ शनि दोनों समाज और भाजपा के लिए काला धब्बा जैसे है। यह दोनों भले ही भाजपा नेताओं के चहेतों हो, लेकिन पार्टी के लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि यह दोनों समाज और सरकार सहित उन हजारों परिवार के दुष्मन हैं, जिनके बच्चे आज नशे के आदी हो गए। इन्हीं दोनों के चलते दिपावली से पहले मुरादीपुर के विशाल सिंह को अपनी जान को खोना पड़ा, बताते हैं, कि यह स्मैक पीकर मनारेमा में नहाने गया था, तभी वह अपना आपा खो बैठा। अगर इसके बाद भी भाजपा के लोगों की नींद नहीं खुलती तो फंडिगं करने वाली बात को सही माना जाएगा। मीडिया बार-बार कहती आ रही है, कि इन दोनों को पार्टी से निकालिए, क्यों कि पार्टी की बहुत बदनामी हो रही हैं, लेकिन कोई सुन ही नहीं रहा है। अगर भाजपा जैसी पार्टी स्मैक और गांजा तस्करों के बल पर 2027 की नैया पार लगाना चाहती हैं, तो नाव को डूबने कोई नहीं बचा सकता। जिन गांजा और स्मैक तस्करों के साथ भाजपा के लोग फोटो खिचवाना अपनी षान समझते हो, उस भाजपा की नैया को हर्रैया में डूबोने से कौन बचा पाएगा? क्या क्षेत्र की जनता गांजा और स्मैक तस्करों के नाम पर भाजपा को वोट करेगी? यह सवाल भाजपा के उन लोगों के लिए हैं, जो रवि कुमार और दीपक चौहान जैसे गांजा और स्मैक तस्करों को सभासद मनोनीत करती है।

आज इन दोनों की चर्चा इस लिए हो रही है, क्योंकि हर्रैया पुलिस ने स्मैक तस्कर दीपक चौहान के घर से 40 किलो गांजा बरामद किया, बरामदगी के समय गांजा तस्करी के आरोप में जेल की हवा खाने वाला रवि कुमार उर्फ षनि मौजूद था, और उसने ही पुलिस को दीपक चौहान का घर बताया था। पुलिस ने दीपक चौहान के घर से 40 किलो गांजा बरामद किया, उसके बावजूद न तो दीपक चौहान और न रवि कुमार उर्फ शनि के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, जब ज्ञात था तो अज्ञात में क्यों मुकदमा दर्ज हुआ। एसआई दिनेश सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमें में कहा गया कि उन्हें भोर के सुबह चार से पांच बजे के बीच दो अज्ञात व्यक्ति एक चार पहिया वाहन से आते हुए दिखे और मछली मंडी वाले रास्ते से आगे एनएच के किनारे बने दीपक चौहान के बंद मकान की छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़ने लगे। उन्होंने वाहन से दो संदिग्ध बोरे निकालकर छत पर बने गडढे/चेंबर में छिपा दिए। एसआई अपने हमराहियों के साथ मकान वाले पीछे के हिस्से पर पहुंचे, दीपक चौहान के घर के बगल में रहने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रवि कुमार उर्फ शनि बताया। जब मकान के मालिक का नाम और पता पूछा गया तो दीपक चौहान बताया। छत पर जाकर देखा तो सेप्टिक टेैंक नुमा होल बना मिला, झांकने पर नीचे दो और चेंबर बने मिले। जिसमें एक सूखा था, जिसमें दो बोरे में बड़े-बड़े पैकेट मिले, दूसरा चेंबर खाली था, जिसमें थोड़ा पानी भरा था, तौला गया तो 40 किलो गांजा निकला।