देश के लिए सर्वोच्च सत्ता को छोड़ मेरा लक्ष्य आर्थिक हालात सुधारने के लिए देश पर मेरा जीवन न्योछावर 

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: कोई आम नाम नहीं है यह नाम त्याग की मूर्ति,संयम की देवी सोनिया गांधी है। दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवाने वाली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मेरी सास और मेरे पति प्रधानमंत्री राजीव गांधी को मैने इसी भारत देश में खोया। सास और पति को खोना कोई आम बात नहीं थी दोनों के शहीदी खून ने देश की मिट्टी को लहू लुहान किया था। मैने अपने जीवन में  अपने बेटे राहुल और बेटी प्रियंका के साथ संयम नहीं खोया और देश की एकता और अखंडता के लिए अपने जीवन को लगा दिया। भारत देश की विभिन्नता के साथ एकता को सर्वोपरि रखा। देश की जनता के हित में शिक्षा,चिकित्सा,रोजगार,किसान हित,देश की सीमा को सुरक्षित करने के लिए सर्वोच्च सत्ता को ठुकराकर डॉ मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाकर आर्थिक सुधार के लिए एक काल खंड नहीं बल्कि दो काल खंड में डॉ मनमोहन सिंह सत्ता दी। देश बड़ा होता है लोकतांत्रिक देश में जनता के द्वारा सत्ता आती जाती रहती है। 
देश में गांधी परिवार किसी सत्ता का मोहताज नहीं है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू,इंदिरा गांधी,राजीव गांधी इसी देश के किए कुर्बान हुए है। राजघराने की हैसियत वाले गांधी परिवार के जवाहर लाल नेहरू देश की आजादी के लिए 12 साल जेल में रहे। अग्रेजों की यातना भी झेली।इस परिवार ने देश को सर्वोपरि रखकर विकास की राह ही नहीं बुलंदियों पर पहुंचाया। 

सत्ता के लिए संविधान को ठुकराया
भारतीय संविधान में सभी देश वासियों को समान अधिकार है। लोकतंत्र में अपनी बात रखने विरोध करने का मौलिक अधिकार है। देश के प्रधानमंत्री सबका होता है। संविधान के अनुसार सबकी सीमाएं है। प्रधानमंत्री ने सत्ता के लिए सबकुछ बदलकर अपने अनुरूप बना लिया। हद उस समय हो गई जब गांधी परिवार पर लगातार हमले और सोनिया गांधी पर घिनौनी अभद्रता कर हद तोड़ दी। देश की जनता के वोट के अधिकार को भी अपने अनुकूल कर लिया। देश को पूंजीपतियों के हवाले कर संवैधानिक संस्थाओं को अपने अधीन बना लिया। देश की एकता,अखंडता के लिए गंभीर खतरा नजर आने लगा है। शिक्षित नवयुवक बेरोजगार सड़क पर आ गए,गरीब को और गरीब बनाकर मोहताज बनाना,देश के संस्थान पूंजीपतियों के हवाले,महिलाओं पर अपराधिक घटनाएं आम हो गई। लोकतांत्रिक देश में हिंदू मुसलमान कर देश की सत्ता अब लोकतंत्र को किससे बचाने के लिए सड़क पर है।

सोचो किसी को तू कहने पर संयम खो देते है। इतना ही नहीं