हापुड़: ग्राम निजामपुर को गोद लेने (Village Adoption) के कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री धर्मेश सिंह तोमर, माननीय विधायक (धौलाना) के कर कमलों द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम्या रामचन्द्रन, उपाध्यक्ष सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हापुड़ द्वारा की गई तथा संस्थान के अध्यक्ष श्री जे. रामचन्द्रन जी द्वारा सभी ग्रामवासियों को चिकित्सा सेवा का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और सभी का हार्दिक धन्यवाद किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. किशोर कुमार अडूजा, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला हापुड़ एवं सम्मानित अतिथि के रूप में श्री देविन्द्र कुमार ग्राम प्रधान निजामपुर उपस्थित रहे।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

सरस्वती इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, अनवरपुर, जिला हापुड़ द्वारा ग्राम निजामपुर को एक वर्ष के लिए इस आशय से गोद लिया गया है, ताकि सभी ग्रामवासियों को उचित छूट के साथ चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। इस अवसर पर माननीय विधायक जी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, हापुड़ द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए सरस्वती हॉस्पिटल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा संस्था द्वारा ग्राम को गोद लेने के कार्य की सराहना की। समारोह के दौरान सभी ग्रामवासियों को सरस्वती हॉस्पिटल के हेल्थकार्ड का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. बरखा गुप्ता एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनीत रस्तोगी जी ने सभी ग्रामवासियों को अवगत कराया कि सरस्वती अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के अतिरिक्त सुपर स्पेशलिटी में हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी एवं नेफ्रोलॉजी के उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत बीमा कंपनियों के हेल्थ कार्डधारकों का उचित इलाज हो रहा है तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा में विशेष छूट की सुविधा दी जायेगी।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. आर.के. सहगल द्वारा अपने विचार रखे गये। समारोह में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जागृत करने हेतु सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर आर. दत्त, लीगल डायरेक्टर आर.पी. सिंह, जनरल मैनेजर वर्धराजन, डॉ. हर्ष प्रताप शिशोदिया (डीएमएस), सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन कुमार, सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या श्रीमती आर. परिमला विसागन, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट अहिल्या शशिधरन, एचआरओ मैनेजर श्रीमती लुकेरिशिया रघुवाथी आदि सभी पदाधिकारीगण एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।