बस्ती। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं (सड़कांे को छोड़कर) की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित हुआ। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा संचालित परियोजनाओं की भौतिक प्रगति, कार्यों की गुणवत्ता एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गइमंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित मानकों एवं तकनीकी विशिष्टताओं का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं की प्रगति अपेक्षानुरूप नहीं है, उनके संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए। संबंधित अधिकारी कार्यदायी संस्थाओं के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करें तथा निर्माणाधीन परियोजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता एवं प्रगति का अनुश्रवण करें। उन्होने संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओं से कहा कि अगर कोई भी समस्या हो तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाय, जिससे ससमय निराकरण हो सकें।  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, उप निदशक अर्थ एवं संख्या पूनम, संबंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।