मिलावट खोरों की अनदेखी के साथ, सिस्टम करता है औपचारिकता
सिनटेटिक्स दूध,मिलावटी खाद्य सामग्री गंभीर मामला, नहीं जागे तो होगी परेशानी
ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: मिलावटी खाद्य पदार्थ से लेकर सिंस्टेटिक्स दूध नागरिकों के जीवन से खुला खिलवाड़ कर रहा है सिस्टम जानकर भी औपचारिकता के साथ अनदेखी करता है तो जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सही कार्य में परेशानी और अवैध कारोबार फलफूल रहा है। डब्ल्यू एच ओ की रिपोर्ट के मुताबिक दूध की मांग चार गुना से ज्यादा सिनटेटिक्स नकली दूध बनाकर पूर्ति की जा रही है। दूध से पनीर,दही,मावा बनाकर अनेक प्रकार की मिठाइयां जहरीले दूध से बनाया जा रहा है। नागरिकों की शिकायत पर सिस्टम ने जनपद में कई स्थानों पर छापामार कर नकली दूध से बनाया गया जहरीला पनीर
नष्ट किया गया जो केवल औपचारिक बनकर गया। छापामार के बाद भी कोई बदलाव नहीं आया। त्योहारी सीजन में दूध की मांग और ज्यादा बढ़ गई है जिससे पनीर,अनेक प्रकार की मिठाई बनाकर बेची जा रही है। अवैध कार्य में लिप्त कारोबारी बेखौफ अपना धंधा चला रहे है। खाद्य पदार्थ भी मिलावटी होने पर नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई युवकों की मौत हो चुकी है तथा बीपी का बढ़ना,शुगर का होना, ब्लॉकेज होने पर हार्ट की समस्या,सर्वाइकल,लिवर फैटी होना आम बन गई है।
खाद्य सामग्री भी मिलावटी=
दैनिक तेजयुग न्यूज़
रसोई का सामान हल्दी,मिर्च,मसाले,भी मिलावटी हैं हद उस समय हो जाती है जब चावल,काजू,भी बनावटी बाजार में उपलब्ध है। सिस्टम जानकर भी अंजान बना हैं। अधिकारियों के दबाव में छापामार कार्यवाही औपचारिक बनकर रह जाती है। हापुड़ में मिलावटी तेल होने के बाद भी कारोबार चलाया जा रहा है। सिस्टम की छापामार कार्रवाई किस पर्दे के पीछे होती है बड़ा सवाल है।
हरी सब्जी पर रसायन छिड़काव=
दैनिक तेजयुग न्यूज़
हरी सब्जी हो चाहे केला जैसा सुरक्षित फल भी शुद्ध नहीं मिल पा रहा है। हरी सब्जियों पर रसायन छिड़काव किया जाता है। धरती की उर्वरा शक्ति कमजोर होने पर रसायनिक छिड़काव अब मजबूरी बन चुका है।
अधिकारी क्या कहते है सुनो जी=
मिलावटी नकली दूध या खाद्य सामग्री के खिलाफ कहा छापामार मारना है बताओ मिलावटी दूषित खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान जारी है। अवैध कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा। आर पी गुप्ता खाद्य सुरक्षा अधिकारी
जिले में कई स्थानों छापामार कर पनीर नष्ट किया गया त्योहार के मद्देनजर छापा मार अभियान जारी है। टीम के साथ बड़े स्तर पर छापा मार कारवाई की जाएगी। पंकज राय जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी हापुड़
0 Comment