सड़क का चौड़ीकरण कर जनपद हापुड़ से मेरठ को मिलाया जाएगा

प्राचीन गंगा मेला में श्रद्धालुओं का होगा आवागमन 

ओमप्रकाश गौतम

गढ़मुक्तेश्वर: में मेरठ रोड से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में सड़क का चौड़ीकरण कर मेरठ की सीमा में मिलाया जाने के लिए सड़क का निर्माण कार्य अधर में अटका हुआ है। सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिया जिससे धूल उड़ती है तो आबादी को भारी परेशानी होती है। सड़क किनारे की फसलों को भी धूल से नुकसान हो रहा है। सड़क का निर्माण कार्य अधर में अटका होने का मुद्दा अपर जिला अधिकारी के सामने उठाया तो स्थानीय अधिकारी ने गुमराह किया। गौर तलब है कि गढ़ मेरठ रोड से शाहपुर,अब्दुल्लापुर,नयागांव भगवानपुर मिश्रीपुर से मेरठ की सीमा से मिलाए जाने का कार्य शुरू किया गया। अदुल्लापुर से नयागांव तथा नयागांव से भगवत पुर मिश्रीपुर तक सड़क तोड़कर पत्थर डाल दिया गया है। जबकि नयागांव में सीसी रोड के साथ दोनों ओर नाली बनाए जाने का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। बतादें कि प्राचीन गंगा स्नान मेला में इस रोड से श्रद्धालुओं का आवागमन होगा तथा गढ़ नगर में जाम से बचने ओर बचाने के लिए संपर्क मार्गो की मरम्मत की जा रही है। 

अधिकारी का कथन=
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में निर्माणाधीन सड़क किस किस स्थान पर रुकी हुई है जांच कराकर कार्य तेजी से कराया जाएगा।
संदीप कुमार
अपर जिला अधिकारी हापुड़