बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज बस्ती जनपद में एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण महाभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने बस्ती नगर के शक्ति केंद्र पांडेय बाजार के बूथ संख्या-182 पर पहुंचकर स्वयं पौधा रोपित किया। वहीं, सांगठनिक नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने विधानसभा कप्तानगंज के तिलकपुर बूथ संख्या-307 पर पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर अभियान को गति दी। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने संयुक्त रूप से समाज से अपील करते हुए कहा, आप सभी भी अपनी माता जी के नाम पर एक पौधा रोपकर अपनी मातृभूमि, मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आइए, हम सब मिलकर इस महाभियान से जुड़ें और एक हरित, स्वच्छ और समृद्ध पर्यावरण के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएं। महाभियान के तहत जिले के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का भव्य स्वागत ,उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री तथा बस्ती जिले के नवनियुक्त जिला प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रथम बस्ती आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा के नेतृत्व में तिलकपुर मंदिर पर उनका जोरदार और ऐतिहासिक स्वागत किया। गगनभेदी नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को पुष्प गुच्छ, माला पहनाकर स्वागत किया। तिलकपुर मंदिर पर स्वागत समारोह के बाद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही का काफिला बंजरिया फार्म, गोटवा के लिए रवाना हुआ। बंजरिया फार्म पर पहुंचकर मंत्री ने सर्वप्रथम एक पौधा रोपा। इसके पश्चात आयोजित एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक में उन्होंने भाजपा के जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद किया। बैठक में प्रभारी मंत्री ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और सांगठनिक गतिविधियों को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय जायसवाल, दयाराम चौधरी, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे, प्रत्युश विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, दिलीप पांडेय, अखंड प्रताप सिंह, शालिनी मिश्रा, शिवानी सिंह, अभिषेक कुमार, अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनिल सिंह, राकेश शर्मा, राजेंद्र राजभर, प्रदीप कुमार निषाद, सुरेंद्र चौधरी, सुधाकर पांडे, विनय सिंह भारद्वाज, अंकुर वर्मा, गजेन्द्र त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, शिव प्रसाद चौधरी, गौरव त्रिपाठी, सत्येंद्र पाण्डे, दुष्यंत विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे।