ओमप्रकाश गौतम
क्षेत्र के गांव देहरा रामपुर निवासी गवेंद्र कुमार इलाहाबाद उच्च न्यायालय में अनुभाग अधिकारी बने।
6 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें समीक्षा अधिकारी से अनुभाग अधिकारी के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
दैनिक तेजयुग न्यूज़
गढ़मुक्तेश्वर: दलित परिवार के गवेंद्र कुमार वर्तमान में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के गांव सलारपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज से ग्रहण की है। उनके पिता रामबीर सिंह बहादुरगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत रहे हैं। साधारण दलित पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर उच्च न्यायालय में इस महत्वपूर्ण पद तक पहुंचना उनकी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
उनकी इस उपलब्धि से गांव देहरा रामपुर सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर गवेंद्र कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों के आशीर्वाद, मार्गदर्शन, सहयोग और शुभकामनाओं को दिया।
खुशी के इस अवसर पर ग्रामीणों एवं गवेंद्र कुमार के परिवारजनों ललित कुमार, नोमेश, प्रदीप कुमार, रॉबिन, प्रिंस सहित अन्य लोगों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को बधाई दी।
ग्रामीणों ने कहा कि गवेंद्र कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी तथा उन्हें शिक्षा, मेहनत और लगन के बल पर जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
0 Comment