गंगा मेला में चार बेड, अटैच बाथरूम के कॉटेज,नाश्ता,खाना फ्री मिलेगा

ओमप्रकाश गौतम
गढ़मुक्तेश्वर: प्राचीन गंगा मेला के दिल्ली सेक्टर में दिल्ली के धनवान अपना सामूहिक टेंट लगाते थे। दिल्ली सेक्टर में जुआ,शराब,के अलावा नंगा नाच भी होता था। आला अधिकारियों के सामने मुद्दे को उठाया था जिसपर आला अधिकारियों ने रोक लगा दी थी।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

हापुड़ डीएम कविता मीणा ने कुंभ मेला की याद को ताजा कर मेला को धार्मिक भव्य बनाया हैं वहीं टैंट सिटी बनाया गया है। टेंट सिटी में सुविधा युक्त कॉटेज बनाए गए है। कॉटेज ने चार बेड,सुविधायुक्त अटैच बाथरूम के अलावा सुबह को नाश्ता,खाना फ्री होगा। प्रबंधक ने बताया कि कॉटेज चार बेड का 24 घंटे के लिए नाश्ता खाना के साथ 12 हजार रुपए भुगतान करना होगा। अधिकारियों की देखरेख ने सुविधा,सुरक्षा युक्त होगा बुकिंग शुरू हो चुकी है। श्रद्धालुओं ने कॉटेज बुक कराकर मेला में गंगा स्नान कर अच्छा महसूस कर रहे है।
जिला अधिकारी कविता मीणा ने मेला के इतिहास में पहली अच्छी पहल की है। मेला के मुख्य सदर घाट पर टेंट सिटी बनवाया हैं।