सुहागिनों ने सोलह सिंगार कर रखा निर्जल व्रत पति की लंबी उम्र की कामना की
गौरव शर्मा
ग्रेटर नोएडा : बृहस्पतिवार को करवा चौथ का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला यह निर्जला व्रत मूलत : पति की लंबी उम्र स्वास्थ्य और पारिवारिक समृद्धि की कामना का प्रतीक है l सुहागन महिलाओं ने सोलह सिंगार कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख समृद्धि के लिए दिनभर निर्जल व्रत रखा दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाओं ने सायंकाल एकत्र होकर करवा चौथ व्रत कथा सुनी जिसमें करवा माता की पूजा और पवित्रता धर्म का महत्व बताया गया रात्रि को जैसे ही चंद्रमा का दर्शन हुआ महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और अपने पति का चेहरा देखकर अर्घ्य अर्पित किया और पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत पूर्ण किया बाजारों में करवा चौथ को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला वहीं पूजा स्थलों और कालोनीयों मैं महिलाओं ने समूह में पूजन किया यह पर्व नारी शक्ति की आस्था प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है जिसे पूरे क्षेत्र में बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया
0 Comment