गंगा मेला क्षेत्र में मस्त राम कुटी के पास तथा नक्का कुआं मंदिर से आगे शराब ठेकों पर कोई रोक नहीं,नगर में भी आधा दर्जन शराब ठेके

आबकारी विभाग की टीम बैरिकेटिंग कर लेती है तलाशी,कैसा नाटक

ओमप्रकाश गौतम

 गढ़मुक्तेश्वर: धार्मिक परंपराओं के साथ भी खुला खिलवाड़ करने में कोई कमी नहीं है। पौराणिक गढ़ गंगा मेला को धार्मिक स्वरूप दिया जा रहा है। वहीं मेला क्षेत्र के मेला रोड पर नक्का कुआं मंदिर से आगे तथा मस्त राम कुटी के पास शराब ठेकों पर युवकों की भीड़ लगकर शराब खरीदते है। मेला के पहले प्रवेश के पास आबकारी विभाग की टीम बैरिकेटिंग कर वाहनों में शराब तलाश रहे है। एक ओर शराब ठेके खोलकर राजस्व चाहिए दूसरी और मेला में शराब पर रोक है।

दैनिक तेजयुग न्यूज़

नगर के नागरिकों का कहना है कि नगर में थोड़ी थोड़ी दूरी पर आधा दर्जन शराब ठेके दिन रात खोल कर शराब की बिक्री की जा रही है। शराब ठेकेदारों को समय की चिंता है न नियम कायदों का पालन करना है। कलेक्टर ने गंगा मेला को कुंभ मेला की तर्ज पर धार्मिक शिव नगरी के रूप में विकसित किया है। गंगा मेला में हरसाल से बेहतर आयोजन कर सुविधा दी गई है। मेला में श्रद्धालुओं के आने का क्रम लगातार बढ़ गया है। गंगा किनारे का तट तंबू नगरी में तब्दील हो रहा है। करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में एक नया शहर रूप ले रहा है। यही भारत है जहां किसान अपनी बड़े बड़े अहाते बनाकर हुक्का पीने में मस्त है। गंगा मेला के मुख्य गेट पर शिव चौक सेल्फी प्वाइंट पर श्रद्धालु मेला को यादगार बना रहे है।