बस्ती। कहा भी जाता है, कि जिसके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते अगर फेंकेगें तो पत्थर फेंकने वाले घर भी चकनाचूर होगा, कुछ इसी तरह कार्य भानपुर के ठेकेदार एवं भाजपा नेता मनोज सिंह ने किया, जब उन्होंने नौगढ़वा और बैदोला के सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए लिखा था, तभी से इस बात का एहसास ठेकेदारों ने मनोज सिंह को करा दिया था, कि आप भी जांच का सामना करने के लिए तैयार रहिए। कहने का मतलब अगर मनोज सिंह ने ठेकेदारों के घरों में पत्थर फेंका तो पीड़ित ठेकेदारों ने भी पत्थर फेंका मनोज सिंह ने अगर दो पत्थर फेंका तो पीड़ित ठेकेदारों ने एक साथ मिलकर नौ पत्थर फेंका, अब आप इस बात का अंदाजा लगाइए कि जिसके शीशे के घर पर नौ पत्थफेंकाका जाए तो क्या उस घर के शीशे नहीं टूटेंगे? मीडिया पहले ही इस बात को बता चुकी है, अगर एक ठेकेदार दूसरे ठेकेदार के खिलाफ बगावत करता हैं, तो विनाश होता है। वैसे भी अमूमन एक ठेकेदार दूसरे ठेकेदार के खिलाफ न तो कभी शिकायत करता और न ही वह दूसरे ठेकेदार के घर पत्थर फेंकता है। इस पत्थर फेंकने की लड़ाई में जाहिर सी बात हैं, कि नुकसान तो ठेकेदारों का ही होगा, नुकसान आर्थिक और सामाजिक दोनों हो सकता है। फिर सवाल उठ रहा है, जिस खामोषी से पिछले छह साल तक नगर पंचायत भानपुर को नगर सृजन योजना और डूडा को मलीन बस्ती के विकास के नाम पर आए धन को मिल बांट कर खाया गया, वहां अब इतना शोर शराबा कैसे और क्यों? जब हमाम में सभी नगें हैं, तो फिर कीचड़ उछालने का क्या मतलब? पीड़ित ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, कमिष्नर और डीएम को जिन नौ कार्यो की जांच कराने और दोशी ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है, उनमें भानपुर से नौगढ़वा रोड पर खटिक टोला वन मोहल्ला नाली निर्माण, रुधौली रोड पर बन रहा नाला निर्माण, भानपुर से फायर स्टेशन तक बना नाला निर्माण, बड़े सिसवा में टावर से बगीचे तक इटंरलाकिगं कार्य, उकड़ा से नौगढ़वा तक सीसी रोड, सोनहा थाना के पास से मंडप तक नाला निर्माण, उकड़ा में बना सीसी रोड, सिसवा खुर्द में बना सीसी रोड एवं गौशाला मार्ग पर बन रहा सीसी रोड के कार्य शामिल है। जाहिर सी बात हैं, कि अगर इनक कार्यो की गुणवत्ता की जांच ठेकेदारों ने किया है, तो माना जाता है, कि गुणवत्ता खराब होगा। जिस तरह नौगढ़वा की सड़क को सुधारने में ठेकेदार का पांच-छह लाख का नुकसान हुआ, अगर कहीं नौ कार्यो की गुणवत्ता को सुधारना पड़ा तो लगभग एक करोड़ तक का नुकसान ठेकेदार का हो सकता है, क्या शीशे के घर पर पहले पत्थर फेंकने वाले ठेकेदार इतना बड़ा नुकसान उठाने को तैयार हैं? पीड़ित ठेकेदारों का सीएम को लिखे पत्र पर कार्रवाई करने के लिए कमिश्नर और डीएम को लिखा गया हैं

जांच’ चली ‘गई’ सहायक ‘लेखाधिकारी’ के ‘पास’

नेताजी के चहेते ठेकेदारों के 40 टेंडर को अपात्र किए जाने/होने को लेकर नेताजी की ओर से जो शिकायत और पुनः परीक्षण करने की मांग की गई थी, वह जांच अब आरईडी के एक्सईएन ने जांच टीम के सदस्य सहायक लेखाधिकारी के पास भेज दिया है। अब लेखाधिकारी कब अपनी रिपोर्ट को फाइनल करेगें, इसका कुछ पता नहीं, लेखाधिकारी के पास भेजने का मकसद जांच टीम के मुखिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहते, अगर यह मामला नेताजी से नहीं जुड़ा होता तो कब का जांच पूरा हो गया था, हर कोई इस मामले में फंूक-फूंकर कदम रख रहा है। लेखाधिकारी का मोहर लगने के बाद यह नता चलेगा कि नेताजी के किला ढ़हेगा या बरकरार रहेगा? जब इस मामले में बारीकी से छानबीन की गई तो पता चला कि नगर पंचायत भानपुर की ओर से पात्र/अपात्र करने में कोई चूक नहीं हुई, और न किसी को जानबूझकर पात्र/अपात्र किया गया। कोई पात्र/अपात्र इस लिए नहीं कर सकता कि पोर्टल पर सभी पेपर दिखाई देता हैं, इस लिए गलत करने या गलती होने की कोई संभावना नजर नहीं आती, नगर पंचायत भानपुर के लोग आज भी दावा करते हैं, कि किसी को जानबूझकर अपात्र नहीं किया गया, यह अपात्र उन ठेकेदारों की गलती के चलते हुआ, जिन्होंने सही पेपर को अपलोड नहीं किया, जिन लोगों ने सही पेपर को अपलोड किया, उन्हें पात्र किया गया, और जिन ठेकेदारों ने इंकप्लीट पेपर अपलोड किया था, चही अपात्र घोषित किए गए। जिसकी पुष्टि आरईडी के एक्सईएन ने भी अपनी जांच रिपोर्ट में की थी।