बस्ती। आप लोग भी सोचते होगें कि सीएमओ कार्यालय में सिर्फ कमीशन की ही बात क्यों होती है? क्यों नहीं पारदार्शिता की बात होती? क्यों ठेकेदार से लेकर बाबू और चीफ फार्मासिस्ट से लेकर सीएमओ तक कमीषन ही बातें करते हैं? जिस तरह बार-बार चीफ फार्मासिस्ट का नाम फर्जीवाड़ा में सामने आता है, उससे मिश्राजी के भ्रष्टाचार का पता चलता है। अगर इनकी ओर से पोस्टर के प्रिटिंग के नाम पर ठेकेदार दीपक मिश्र से 40 फीसद कमीशन मांगने की षिकायत होती है, तो सवाल तो मिश्राजी पर उठेगा ही, भले ही शिकायत चाहे किसी को बदनाम करने के लिए ही क्यों न किया गया हो? इसी लिए कहा जाता है, कि जो हैं, नाम वाला वही बदनाम है। पुराना डाकखाना निवासी की ओर से सीडीओ को एक शिकायत की गई, जिसमें यह कहा गया कि संचारी रोग का कार्यक्रम चल रहा है, कि मुझे मुद्रण कार्य का काम दे दीजिए, तब मिश्राजी कहने लगे कि 40 फीसद कमीशन मुझे देना होगा, और जब भुगतान होगा तो बाबू प्रमोद मिश्र अलग से कमीषन देना पड़ेगा। लिखा कि जब हमने यह कहा कि वैसे ही सरकारी दर इतना कम हैं, कहां से 40 फीसद कमीशन देगें। कहा कि हमने कमीशन देने से मना कर दिया, और चला आया, लेकिन जब मैं तीन अक्टूबर को सीएमएसडी स्टोर गया तो वहां पर मानक विपरीत और साइज से छोटा पोस्टर और पम्पलेट देखा। रंगीन के बजाए एक रंग में ही छापा गया। कहा कि यह लोग कमीशन लेकर कुछ भी करने को तैयार रहते है। पत्र में सीडीओ से जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की गई, सीडीओ ने सीएमओ को जांच करने को दिया, मामला आठ अक्टूबर 26 का है। उधर जब इस पत्र के बारे शिकायतकर्त्ता दीपक मिश्र से बात हुई, तो उन्होंने इस तरह के शिकायत करने से पूरी तरह इंकार कर दिया और कहा कि उन्हें और अजय मिश्र को बदनाम करने की साजिश रची गई, और किसी ने मेरे हस्ताक्षर को स्कैन किया। मीडिया पहले ही कई बार इस बात का खुलासा कर चुका है, कि इस कार्यालय में कुछ ठेकेदार और कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो बदनाम करने के लिए फर्जी शिकायत करवाते हैं, अब जरा अंदाजा लगाइए कि दीपक मिश्र का सिग्नेचर इस लिए स्कैन किया ताकि असली लगे। अब आप लोग समझ गए होगें कि सीएमओ कार्यालय में क्या-क्या होता है। इस कार्यालय में बाहर का कोई दुष्मन नहीं हैं, बल्कि कार्यालय के लोग ही एक दूसरे का दुष्मन बने हुए हैं, रही सही कसर लालची ठेकेदार पूरा कर देते है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 09 Oct, 04:06 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment