हापुड़ 

 गढ़मुक्तेश्वर में साइबर ठगी, केवाईसी अपडेट के नाम पर खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ाए


हापुड़ के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के दौताई गांव निवासी व्यक्ति से बैंक अधिकारी बनकर ठगों ने ओटीपी लेकर करीब एक लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली।
 गढ़मुक्तेश्वर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये उड़ा दिए। घटना के बाद पीड़ित ने गढ़मुक्तेश्वर थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
जानकारी के अनुसार, गढ़ क्षेत्र के दौताई गांव निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर खाते की के वाईसी अपडेट करने की बात कही। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़ित से ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली।कुछ ही देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर खाते से लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे। जब तक वह समझ पाता, तब तक करीब एक लाख रुपये खाते से निकल चुके थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर कार्रवाई की जाएगी।।

 मनजीत सिंह की रिपोर्ट