बस्ती। जिले की जनता योगीजी से सवाल कर रही है, कि योगीजी अपनों पर रहम और गैरों पर सितम क्यों? क्यों विकास के मामले में सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों में भेदभाव किया जा रहा है? क्यों सत्तापक्ष के विधायकों के लिए खजाना खोल दिया गया? और क्यों विपक्ष के विधायकों के लिए बंद कर दिया गया? क्या विपक्ष के विधायक उस क्षेत्र से चुनकर नहीं आते, जहां के वोटरों ने भाजपा के प्रत्याशियों को वोट दिया? क्या ऐसे क्षेत्रों की जनता को विकास से वंचित रखना न्याय होगा? आखिर ऐसे क्षेत्रों की जनता का क्या कसूर? अगर भाजपा का प्रत्याशी विधायक नहीं बन पाएगा तो इसमें जनता का क्या दोष? वैसे भी विपक्ष वाले आप पर बराबर आरोप लगा रहे हैं, कि आप विकास के मामलें में पक्षपात कर रहे है। क्यों कर रहे हैं, उस क्षेत्र की जनता जानना चाहती, जिस क्षेत्र से भाजपा नहीं जीती? आप लोगों को जानकर हैरानी होगी कि सदर में भाजपा का विधायक नहीं हैं, लेकिन इन्होंने एक अरब 18 करोड़ की लागत से बनने वाले बस्ती से कांटे तक की सड़क का प्रस्ताव कमिष्नर अखिलेश सिंह से लिया, और यह सड़क योगीजी के प्रथमिकताओं में प्रथम स्थान पर है। बस्ती से योगीजी ने हर्रैया के विधायक अजय सिंह और एमएलसी सुभाष यदुवंश को सड़कों के निर्माण के लिए लगभग सात अरब की लागत से 27 सड़क तोहफे में दिया, अगर यह सभी सड़के 27 से पहले बनकर तैयार हो गई, तो हर्रैया में इसका लाभ भाजपा को मिलेगा। हर्रैया में छावनी कोहराएं मखौढ़ा धाम 48 करोड़, सिकंदरपुर मसकिनवां मार्ग 17 करोड़, सकरदहा भीटी दौलतपुर रोड 36.50 करोड़, लजघटा रहवापुर चौबिसवां मार्ग 22.63 करोड़, कोहराएं सालेपुर बंधा होते हुए कुसमौर घाट मार्ग 24 करोड़, संसारीपुर एनएच 27 से पैकोलिया मार्ग 36.50 करोड़, अमारीमहुघाट विशेषरगंज मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण 48.98 करोड़, परसा परसरामपुर से कुसमौरघाट 24 करोड़, श्रृंगीनारी मेढ़ाए रजवापुर मार्ग 78.90 करोड़, बाघानाला परसरामपुर मार्ग 33.28 करोड़, बभनान अईला कला मार्ग 47.10 करोड़, तुनुआ पनेराभारी बंशीनगर मार्ग 42.50 करोड़, हर्रैया श्रृंगीनारी मार्ग 31 करोड़ सहित कुल 13 सड़क पर कुल 430 करोड़ खर्च होगा।
- Loading weather...
- |
- Last Update 05 Jul, 12:05 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment