बस्ती। जरुरतमंदों की मदद करना कोई भाजपा नेता अरविंद पाल से सीखे। पैसा तो बहुत से लोगों के पास बहुत होता है, लेकिन जरुरतमंदों की मदद करना बहुत कम लोगों के भीतर जज्बा होता है। यह जज्बा लोगों ने उस समय अरविंद पाल में देखा जब इन्होंने नगर पंचायत बनकटी की गरीब चेयरपर्सन के लिए लखनऊ जैसे महंगें शहर में 28 लाख का घर बनवा दिया, एक तरह से इन्होंने ऐसे गरीब का लखनउ जैसे शहर में मकान होने का सपना पूरा, जिसे हर कोई देखता है। वहीं पर कुछ ऐसे नकली प्रमुख भी हैं, जिन्होंने असली प्रमुख के नाम पर तो करोड़ों कमाया, लेकिन उसके लिए एक कमरा तक बनाकर नहीं दिया। बहरहाल, आज अरविंद पाल फिर चर्चा में है। इन्होंने एक ऐसे गरीब परिवार के लड़के के एडमिशन में मदद की जिसकी आईआईटी में आल इंडिया रैंकिग 770 रही। इस परिवार के पास इतना पैसा नहीं था, कि अपने होनहार बेटे का दाखिला बीएचयू में करा सके। पत्रकार के जरिए जब अरविंद पाल को पता चला तो इन्होंने बिना हिचक मदद करने का भरोसा दिलाया, इन्होंने न सिर्फ भरोसा दिलाया, बल्कि आर्थिक मदद भी की। त्वरित सर्वेश कुमार के खाते में कम पड़ रहे 20 हजार भेज दिया। धन्ना सेठों के लिए रकम तो बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन यह रकम ऐसे समय दी गई, जब जरुरत थी, इसके लिए सर्वेष कुमार और उसके परिवार ने अरविंद कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मदद को मैं और मेरा परिवार जीवनभर ऋणी रहेगा। इस तरह के मददगार का आशीर्वाद हमेशा बड़ों वालों का रहता है। अगर आशीर्वाद न मिलता तो आज यह और इनका परिवार इस उंचाई पर नहीं पहुंच पाता। सर्वेश कुमार ग्राम कठौलियाजात पोस्ट लखनहट थाना नगर का रहने वाला है। इसके पिता नहीं है, जिस आर्थिक तंगी में सर्वेश कुमार ने आईआईटी में 770 रैंक लाया, वह उन बच्चों के लिए एक आईडिएल हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण उचाईयों को नहीं छू पाते। सर्वेश कहता है, कि आज भी अरविंद पाल जैसे सर हैं, जो हम जैसे लोगों का भविष्य सवांरने में मदद करते है, कहते हैं, कि ऐसे लोगों के चलते ही हम जैसे लोग अपने सपने को साकार कर पाते है। कहते हैं, कि भगवान अरविंद पाल सर के हर मनोकामना को पूरा करे। मदद करने का मकसद लोकप्रियता हासिल करना नहीं बल्कि यह बताना है, कि दुनिया में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनके पास टेलेंट हैं, उनके पास पैसा नहीं, ऐसे में अगर कोई बच्चा आईआईटी जैसी संस्था में 770 रैकिगं लाता है, और उसका एडमिशन पैसे के चलते नहीं होता तो ऐसे लोगों की मदद करने के लिए लोगों को अरविंद पाल की तरह आगे आना चाहिए।
- Loading weather...
- |
- Last Update 05 Jul, 12:03 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment