बस्ती। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310 विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी इंजीनियर अरविन्द पाल 500 बाइक सवारों के साथ सेवा ज्योति स्थल पर पहुंचे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ पिछले 25 वर्षों से मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री के रूप में देश एवं जनता की सेवा किया उसका उदाहरण नहीं मिलता। नयी पीढी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। उनके साथ करोड़ों भारतवासियों का अटूट विश्वास जुड़ा है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। इंजीनियर अरविन्द पाल ने बताया कि सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के उपरांत बस्ती शहर को चार हिस्सों में विभाजित कर विशाल पदयात्राएं निकाली गईं। पहली पदयात्रा गांधी नगर मार्ग की ओर, दूसरी अमहट की ओर, तीसरी कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा की दिशा में तथा चौथी पदयात्रा पुराने डाकखाने की ओर निकाली गई। उन्होंने बताया कि इन पदयात्राओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा, जनजागरण और लोगों से संवाद का कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ताओं ने आमजन को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संकल्पों के प्रति जागरूक किया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। बुधवार को शास्त्री चौक पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा की उपस्थिति में
- Loading weather...
- |
- Last Update 08 Oct, 04:06 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment