बस्ती। अगर किसी विधायक को इतना भी नहीं मालूम कि विधायक निधि का धन कभी भी निजी में खर्च नहीं किया जा सकता, तो उसके विधायक होने पर सवाल खड़े हो रहे है। अगर जनता का पैसा निजी अस्पताल पर विधायकजी खर्च करेगें तो उन्हें जनता को इसका जबाव देना पड़ेगा, यह कर काम नहीं चलेगा कि उनका काम प्रस्ताव देना है, अगर प्रस्ताव नियम कानून के विपरीत हैं, तो कमिष्नर/डीएम/सीडीओ साहब को रिजेक्ट कर देना चाहिए, अगर उन्होंने रिजेक्ट नहीं किया तो इसका मतलब प्रस्ताव नियम से दिया गया, कार्यदाई संस्था आरईडी के एक्सईएन, एई और जेई की भी जिम्मेदारी बनती हैं, कि गलत प्रस्ताव पर विधायक निधि का धन नहीं खर्च करना चाहिए। चूंकि दोनों को कमीशन से मतलब रहता है, इस लिए प्रस्ताव सही या गलत कोई मायने नहीं रखता। जब भी किसी सांसद या फिर विधायक से यह सवाल किया जाता है, कि आपके निधि का कार्य गुणवत्ताविहीन हैं, तो रटारटाया यह जबाव देते हैं, कि गुणवत्ता देखना डीआरडीए के पीडी, एई और जेई का काम हैं, मेरा नहीं, मेरा काम तो सिर्फ प्रस्ताव देना भर है। क्या आप लोगों को यह लगता है, कि नेताजी लोगों का जो जबाव होता है, वह सही होता है? क्या करोड़ों निधि का धन देने वाले जनप्रतिनिधियों की गुणवत्ता को लेकर कोई जबावदेही नहीं बनती? क्या उनकी यह भी जबावदेही नहीं बनती कि पुलिया खेत में क्यों बन रहा है? और पुलिया बनते ही क्यों ढ़ह जाती है? जनता, सांसद और विधायक इस लिए नहीं बनाती कि यह लोग निधि और पैड बेचे। जिले में ऐसे भी विधायक हैं, जिन्होंने विधायक निधि से लगभग साढ़े सात लाख की लागत से निजी अस्पताल में 25 मी. हाई मास्ट लाइट लगवा दिया। यह रुधौली विधानसभा से सपा के विधायक हैं, और इनका नाम राजेंद्र चौधरी हैं, जनता ने इन्हें सेवा करने के लिए दूसरी बार विधायक बनाया, लेकिन यह जनता की सेवा करने के बजाए अपनी सेवा में धन खर्च कर रहे है। सेहमों में जहां पर पहले इनका बृद्धा आश्रम था, अब वहां पर इन्होंने निजी अस्पताल खोल लिया। प्रशासक/ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं रुधौली विधानसभा के भाजपा के संभावित प्रत्याशी संजय चौधरी कहते हैं, कि पहले इन्होंने रुधौली और भानपुर नगर पंचायत को लूटा और अब विधायक निधि के धन को लूट रहे है। इन्होंने पिछले लगभग पांच साल में सरकारी धन को लूटने के आलावा और कोई काम नहीं किया, जो भी इन्होंने क्षेत्र का विकास किया, उसमें भी लूटपाट किया। कहते हैं, कि यह जानते हुए कि विधायक निधि से निजी अस्पताल में हाई मास्ट लाइट नहीं लग सकता, लेकिन इन्होंने लगवाया, क्यों कि यह विधायक हैं, और इन्हें मनमाने ढंग से निधि का उपयोग/दुरुपयोग करने का लाइसेंस मिला हुआ हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों ने सोशल मीडिया पर विधायकजी पर खूब भड़ास निकाला। कंन्हैयालाल कहते हैें, कि निजी प्रतिष्ठान में विधायक निधि का पैसा नहीं लगाना चाहिए। तुलसी राम लिखते हैं, कि विधायकजी ने पहले लोगों से चंदा लेकर बृद्ध आश्रम बनाया, फिर उसे बंद कर और निजी मानकर उसमें अस्पताल खोल दिया, अस्पताल खोला तो खोला दस अस्पताल में जनता का पैसा लगा दिया, विधायक निधि से लाइट लगवाना गलत है। अर्जुन पंडित कहते ळें, कि यह मामला तो बहुत ही गंभीर है। डा. अखिलेश सिंह कहते हैं, कि बसपा सरकार में अस्पताल पहले बूढ़ा होम था, और अब निजी अस्पताल हो गया। चंद्रदेव सिंह लिखते हैं, कि सड़क बनवाने के लिए इनके पास बजट नहीं हैं, लेकिन निजी अस्पताल में लाइट लगवाने के लिए लाखों है। बलवंत शर्मा कहते हैं, कि सपा नमाजवादी पार्टी से क्या फर्क पड़ता है। सर्वेश मिश्र लिखते हैं, कि नहीं बोल रहा था, लेकिन अब बोलूंगा, विधायकजी ने धन का दुरुपयोग किया। राजकुमार चौधरी कहते हैं, कि यह बहुत बड़ी गलती है, जनता को इसे समझना चाहिए। राहुल पटेल कहते हैं, कि रुधौली 309 बिक गया भाई। सभी नेता जनता का पैसा लूट रहे हैं। एके चौधरी कहते हैं, कि यह विधायक तो लूट ले रहा है। अविनाश कुमार त्रिपाठी लिखते हैं, कि अबकी लग रहा हैं, विधायकजी हारेगें। प्रदीप उपाध्याय लिखते हैं, कि सब विधायकों का ही, जनता को सब लोग बेवकूफ बना रहे है। संजय चौधरी लिखते हैं, कि सारे नेता यही करते, इस लिए जागो वोटर जागो। सिकंदर कुमार कहते हैं, कि इस विधायक को हराना पड़ेगा। जब भी सांसद और विधायक ने कोई गलत काम किया, जनता ने उसका अपनले-अपने हिसाब से जबाव दिया, अब यह नेताओं पर निर्भर करता है, कि वह जनता के रिएक्षन को किस अंदाज में लेती है। इसी लिए मीडिया बार-बार कहती आ रही है, कि नेताओं को कभी भी अपने माई-बाप कहे जाने वोटर्स के सुझाव और विरोध को इग्नोर नहीं करना चाहिए। लेकिन अक्सर लोग सत्ता के नशे में चूर होकर अपने आप को धरती का भगवान समझने और मानने लगते है।
- Loading weather...
- |
- Last Update 22 Nov, 02:29 AM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment