बस्ती। अधिवक्ता महिनाथ त्रिपाठी को कप्तानगंज एसओ के द्वारा थाने पर तीन घंटा तक बंधक बनाए रखने का हैरान करने वाली खबर आ रही है। मोबाइल छीन लेने और सादे कागज पर हस्ताक्षर करवाए जाने का भी मामला सामने आया। इसकी षिकायत अधिवक्ता ने सीएम, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, डीआईजी, डीएम, एसपी, एसडीएम, सीओ हर्रैया को देते हुए एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगी पुलिस कर्मिया के खिलाफ अपमानित करने, घसीटकर ले जाकर बंधक बनाए जाने, मोबाइल छीन लेने और लान से गोली मारने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने और एसओ से जानमाल की सुरक्षा करने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि एसओ के द्वारा बिना किसी मजिस्टेट के आदेश के कमला देवी के मकान में पूर्व में ताला लगवा दिया। जिसे खोलने के लिए एनटी ने 21 अप्रैल को समय दिया था, कहा कि मैं अपने मुपक्किल की पैरवी कर रहा था, लेकिन एसओ साहब कुछ सुनने को तैयार नही। एक पक्षीय धमकाने लगे। मुझे और मेरे मुवक्किल चंद्र प्रकाष मिश्र एवं किरन मिश्र को भददी-भददी गाली देते हुए जबरन थाने में तीन घंटा तक बंधक बनाए रखा। फर्जी मुकदमें में फंसाने और 20 पटटा मारकर वकालत को पिछवाड़े में डाल देने की धमकी दिया। धारा 170,126,135 में चालान कर दिया।
- Loading weather...
- |
- Last Update 24 Apr, 05:57 PM
- |
- |
- खबरें हटके
- |
- ताज़ा खबर
- |
- क्राइम
- |
- वायरल विडिओ
- |
- वीडियो
- |
- + More
0 Comment