जनपद में सौ से अधिक लगाये जाएंगे स्क्रीनिंग शिविर 

हापुड़ : उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडेय जी के कुशल निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी जी के नेतृत्व में जनपद में दिनांक 6 फरवरी से 28 फरवरी तक कुल सौ स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जाना है जिसके अंतर्गत प्रथम  शिविर आज जिला संयुक्त चिकित्सालय दस्तोई रोड परिसर में जिला संयुक्त चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ0 हेमलता सिंह के दिशा निर्देशन मे किया गया
 शिविर में उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा एवम् डॉ चेतना शर्मा द्वारा शिविर में आये सभी मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी शिविर में जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने मरीजों एवम् मरीजों के साथ आये तिमारदारो को टी 0बी0 के लक्षण उपचार निदान के साथ ही कैंसर के लक्षण उपचार व सावधानियों के विषय मे विस्तार से बताया गया कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से दीपक कुमार वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक हरीश चन्द टी 0बी0 एच 0 वी 0 एवम् NCD से काउंसलर ऊषा गुप्ता जितेंद्र कुमार  आदि उपस्थित रहे